वरुण धवन और समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वरुण धवन का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखा अलग अंदाज, समय रैना के साथ स्पेशल एपिसोड में आए नजर

Varun Dhawan India’s Got Latent 2: एक्टर वरुण धवन कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में शामिल हुए। जहां उन्होंने जजों के पैनल का हिस्सा बनकर समय रैना के साथ जमकर हंसी-मजाक किया।

यति सिंह

Samay Raina India’s Got Latent: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सक्रियता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बेहद फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। नेटफ्लिक्स के इस खास स्पेशल एपिसोड में वरुण धवन जजों के पैनल का हिस्सा बने और शो के दौरान उनका एक अलग ही अनफ़िल्टर्ड और अनोखा अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिला।

इंडियाज गोट लेटेंट 2 शो में वरुण धवन की दिखी कॉमेडी और मस्ती

इंडियाज गोट लेटेंट 2 शो में अपनी एंट्री को लेकर वरुण धवन ने शेयर किया कि वे कॉमेडी विधा को देखना और करना दोनों बेहद पसंद करते हैं। समय रैना की अनोखी कॉमेडी को लाइव महसूस करने के लिए वे इस शो का हिस्सा बने। एपिसोड के दौरान उन्होंने प्रतियोगियों और समय रैना के साथ खुलकर हंसी-मजाक किया और अपनी बेहतरीन इम्प्रोव कॉमेडी का परिचय दिया। इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी भी समय के इस शो में नज़र आ चुकी हैं।

यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में बड़ा धमाका

कॉमेडी और रियलिटी शो में तड़का लगाने के अलावा वरुण धवन के हाथ एक बड़ा फिल्मी प्रोजेक्ट भी लगा है। वह यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली हॉरर फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह YRF प्रोडक्शंस के लिए हॉरर जॉनर में पहला कदम होगा, जो भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

'रॉकेट बॉयज़' फेम डायरेक्टर के साथ की शुरुआत

इस हॉरर फिल्म का डायरेक्शन अभय पन्नू करेंगे, जिन्हें फेमस सीरीज 'रॉकेट बॉयज़' के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। अभय पन्नू ने ही इस फिल्म की कहानी भी तैयार की है। फिल्म की शूटिंग इसी साल की लास्ट तक शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसे साल 2027 में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई है। वरुण धवन का यह नया रूप दर्शकों को एक बिल्कुल अलग और भयानक अनुभव देने वाला है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की