वरुण धवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

लग्जरी लाइफ जीने वाले वरुण धवन को भाया खेत का सुकून, चाय का कप हाथ में लेकर दिखाया अपना नया ठिकाना

Varun Dhawan Farm: वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। अभिनेता ने इसे अपनी जिंदगी की बड़ी उपलब्धि बताया और खेत में चाय-बिस्किट के साथ मौसम का आनंद लेते नजर आए।

सोनाली झा

Varun Dhawan New Property: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी जिंदगी में एक नया मुकाम हासिल किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। वरुण इस नई खरीदारी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। खेत की झलक दिखाते हुए उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। अभिनेता का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

वीडियो में वरुण धवन खेत के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चाय का कप है और वह खुले वातावरण में मौसम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। ब्राउन शर्ट-पैंट और बूट्स में नजर आए वरुण ने वीडियो के साथ लिखा कि मैंने एक खेत खरीदा है। उनके चेहरे की खुशी से साफ नजर आ रहा था कि यह जगह उनके लिए काफी खास है।

चाय-बिस्किट के साथ मौसम का लेंगे मजा

वीडियो में वरुण धवन अपने फैंस के साथ यह खास खबर शेयर करते हुए कहते हैं कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक खेत लिया है और अब यहां खड़े होकर चाय-बिस्किट का मजा लेते हुए मौसम का आनंद लेना उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि, अभिनेता ने अभी यह नहीं बताया है कि उन्होंने खेत कहां खरीदा है और इसके लिए कितनी रकम खर्च की है।

फैंस ने दी नए सफर की बधाई

वरुण धवन ने कहा कि उनसे यह सवाल न पूछा जाए कि उन्होंने खेत आखिर क्यों खरीदा है। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी उनकी नई प्रॉपर्टी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वरुण के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेता को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई दी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्मी दुनिया की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना सुकून देने वाला अनुभव हो सकता है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक