'वाराणसी' टीजर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
मनोरंजन

'वाराणसी' टीजर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया, भारतीय सिनेमा को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

Varanasi Teaser: एसएस राजामौली की वाराणसी का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मौजूद थे। टीजर में विशाल साम्राज्य, जंगल, रहस्यमयी गुफा और हनुमान-श्रीराम की झलक दिखाई गई।

सोनाली झा

Varanasi Teaser fan reactions: एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर हाल ही में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। इस इवेंट में फिल्म से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए, जिनमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख रूप से मौजूद थे। टीजर की रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

टीजर की शुरुआत एक विशाल साम्राज्य के दृश्य से होती है। इसके बाद आग और पानी के प्रभाव दिखाए गए हैं। जंगल और उसके भीतर रहने वाले जानवरों की झलक दिखाई गई। एक खास दृश्य में कई दरियाई घोड़ों के बीच एक बंदर फंसा हुआ नजर आता है। इसके अलावा एक रहस्यमयी गुफा भी दिखाई देती है। टीजर में हनुमान और श्रीराम की झलक दर्शकों को उत्साहित करने के लिए काफी है। महेश बाबू हाथ में त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे नजर आते हैं, जो उनकी शक्ति और किरदार की गंभीरता को दर्शाता है।

फैंस का रिएक्शन

टीजर देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी उत्साहजनक रही। एक यूजर ने लिखा कि यह एक हाई कांसेप्ट वाली फिल्म है। भारतीय और हिंदू धर्म के मुख्य तत्वों के बावजूद, मुझे लगता है कि इसमें इससे भी अधिक गहराई होगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि बहुत खुश हूं सर। पूरी तरह से संतुष्ट। फिल्म का पैमाना काफी बड़ा लगता है, और लोकेशन शानदार हैं। कुछ फैंस ने यह भी उम्मीद जताई कि फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि हमें अब केवल नाचने वाले डांसर और दबंग अभिनेताओं की टोली नहीं दिखेगी।

महेश बाबू की शानदार एंट्री

टीजर में महेश बाबू की शानदार एंट्री और उनके किरदार की गहराई को लेकर भी फैंस ने तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि हमारे सबसे प्रिय सुपरस्टार महेश बाबू। वाह क्या उपलब्धि है। वहीं, एक और यूजर ने फिल्म के टाइटल की भी प्रशंसा की और लिखा कि वाराणसी बिल्कुल सही शीर्षक है। टीजर शानदार है और इसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की पहचान को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी। फैंस की प्रतिक्रियाएं साफ तौर पर दर्शाती हैं कि टीजर ने भारतीय सिनेमा के लिए हाई-ऑक्टेन उत्साह पैदा कर दिया है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना