उजैर बलोच और रिपोर्टर का वायरल वीडियो (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

उजैर बलोच की धज्जियां उड़ाते रिपोर्टर का वीडियो वायरल, जर्नलिस्ट की हिम्मत की दाद दे रहे लोग

Uzair Baloch Video: फ़िल्म 'धुरंधर' के बाद ल्यारी के गैंगस्टर उजैर बलोच का इंटरव्यू वायरल हुआ। पत्रकार ने उजैर की लूटमार और क्षेत्र की बदहाली पर तीखे सवाल किए। उजैर ने खुद को 'गरीबों का मसीहा' बताया।

अनिल सिंह

Uzair Baloch Viral Interview Video: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फ़िल्म 'धुरंधर' की ज़बरदस्त सफलता ने पाकिस्तान के कुख्यात इलाके ल्यारी (Lyari) की कड़ी खोल दी है। 'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद से ल्यारी और वहाँ के मशहूर गैंगस्टर्स—रहमान डकैत, उजैर बलोच (पहले उजैर डकैत) और बाबू डकैत - भारत और पाकिस्तान दोनों जगह सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा में हैं।

कराची का एक टाउन, ल्यारी, पाकिस्तान की राजनीति में हमेशा से अहम रहा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि जिसने इस पर कब्ज़ा किया, उसने कराची और फिर पूरे पाकिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया। 'धुरंधर' की चर्चा के बीच, अब रहमान डकैत के छोटे भाई उजैर बलोच का एक पुराना इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्रकार ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए उजैर की धज्जियां उड़ा दी थीं।

पत्रकार ने खोली 'राजा' उजैर बलोच की पोल

वायरल हो रहे इस वीडियो में, पत्रकार ने अपने पैने और सीधे सवालों से गैंगस्टर उजैर बलोच को पूरी तरह से तिलमिला दिया था।

पत्रकार का तीखा सवाल: पत्रकार ने उजैर से सीधे पूछा, "आप गुंडागर्दी से लाखों करोड़ों रुपये कमाते हैं, लूटमार करते हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों के पास काम नहीं, खाना नहीं, लोग भूखे मर रहे हैं, पानी नहीं, बिजली नहीं, सड़कें, अस्पताल और स्कूलों की हालत ठीक नहीं और आप यहाँ राजा बने बैठे हैं, उनके लिए क्या किया है आपने?"

उजैर का तिलमिलाना: पत्रकार के इस बेबाक सवाल पर उजैर बलोच तिलमिला उठता है और जवाब देता है कि "अल्लाह ने मुझे ये चीज़ें दी हैं। मैं इन्हें अपने लोगों में बाँट रहा हूँ। मेरे साथ आइए। मैं आपको दिखाता हूँ कि वे मुझसे कितना प्यार करते हैं और मैंने उन्हें कितना कुछ दिया है। मैं हर दुख-तकलीफ़ में उनके साथ हूँ।"

'मैंने आज तक एक चींटी नहीं मारी'

जब पत्रकार ने उजैर बलोच से सीधे पूछा कि उन्होंने अभी तक कितने क़त्ल किए हैं, तो उसका जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए।

हत्याओं पर जवाब: उजैर बलोच ने दावा किया, "मैंने आज तक एक चींटी नहीं मारी। पहले लोग मुझे डॉन बुलाते थे और अब आप भी... आवाम की सेवा का यह फल मिला है मुझे।"

गरीबों का मसीहा: उसने खुद को गरीबों के मसीहा के रूप में पेश करते हुए कहा कि उसने तो बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और ल्यारी के अस्पतालों को सुधारा। उसने यह कहकर बात ख़त्म की कि अगर ग़रीबों के लिए आवाज़ उठाना हत्यारा होना है, तो यह उनकी मर्ज़ी है।

सोशल मीडिया पर यूज़र्स पत्रकार की इस हिम्मत की दाद दे रहे हैं कि उसने इतनी ख़तरनाक जगह पर एक कुख्यात आतंकी के सामने ऐसे बेबाक सवाल किए।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार