उत्कर्ष शर्मा भुवनेश्वर में करेंगे 'वनवास' का प्रमोशन टूर 
मनोरंजन

उत्कर्ष शर्मा भुवनेश्वर में करेंगे 'वनवास' का प्रमोशन टूर, दर्शकों से जुड़ने की है तैयारी

उत्कर्ष शर्मा ने फैंस के साथ कनेक्ट करने के लिए अब एक प्रमोशनल टूर पर जाने वाले हैं, जो उन्हें अपने फैंस के और करीब लाएगा। वनवास के प्रमोशन के लिए उत्कर्ष भुवनेश्वर में लोगों से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

सोनाली झा

मुंबई: गदर 2 की बड़ी सफलता के बाद, जहां उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे के रूप में अपना प्रभाव छोड़ा। अब अभिनेता अपने नए रोल के साथ वनवास फिल्म में नजर आएंगे, जिनके साथ दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी हैं। फिल्म वनवास, जो पहले ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा चुकी है, उत्कर्ष के लिए एक अहम मोड़ है, क्योंकि वह भारतीय सिनेमा में एक युवा सितारे के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

उत्कर्ष शर्मा ने युवा और जमीनी स्तर के फैंस के साथ कनेक्ट करने के लिए मशहूर उत्कर्ष अब एक प्रमोशनल टूर पर जाने वाले हैं, जो उन्हें अपने फैंस के और करीब लाएगा। वनवास के प्रमोशन के लिए उत्कर्ष भुवनेश्वर में लोगों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उनके गाने और फिल्मी किरदार हमेशा से जमीनी स्तर के दर्शकों को अपनी ओर खींचते रहे हैं, जिससे आज वह बॉलीवुड में एक रिलेटेवल फिगर बन गए हैं।

गदर 2 से लेकर वनवास तक, उत्कर्ष ने यह साबित कर दिया है कि वे एक अभिनेता के तौर पर कितने वर्सेटाइल हैं और किस तरह से वे हर तरह की चुनौतीपूर्ण और अलग-अलग भूमिकाओं को निभाने के लिए कमिटेड हैं। नाना पाटेकर के साथ उनकी जोड़ी दो पीढ़ियों की प्रतिभा का बेहतरीन संगम होगी, जो वनवास के प्रति दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा देगी।

जैसे-जैसे एक्टर अपना प्रमोशनल टूर जारी रखते हैं, फैंस उत्कर्ष का भुवनेश्वर और बाकी जगहों पर एनर्जी देखने के लिए उत्साहित हैं। वनवास उनके फिल्मी करियर का एक रोमांचक हिस्सा बनता जा रहा है, और फैंस इसके रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे उत्कर्ष के अगले कदम को देख सकें। यह फिल्म अनिल शर्मा द्वारा लिखी, डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई है, और इसे ज़ी द्वारा दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण