- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Gabbar Amjad Khan Proposed To 14 Year Old Shehla
बॉलीवुड के ‘गब्बर’ अमजद खान की ऐसी थी लव स्टोरी, 14 साल की शेहला को किया था प्रपोज
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड में 'गब्बर' के नाम से मशहूर एक्टर अमजद खान का आज बर्थ एनिवर्सरी है। अमजद खान ने बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर कई लोगों का दिल जीत लिया हैं। अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था।

अमजद खान ने 14 साल की शेहला को किया था प्रपोज
मुंबई: बॉलीवुड में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर एक्टर अमजद खान का आज बर्थ एनिवर्सरी है। अमजद खान ने बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर कई लोगों का दिल जीत लिया हैं। अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। बड़े पर्दे पर विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर असल जीवन में बेहद दरियादिल और शांति प्रिय इंसान थे। एक बार अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमजद बहुत दयालु इंसान थे।
वह हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। अगर किसी फिल्म निर्माता के पास पैसे की कमी होती है तो वह अपनी फीस नहीं लेते थे। उन्हें चुटकुले सुनाने का बेहद शौक था। अमजद खान रील लाइफ में वो जितने बड़े विलेन नजर आए, तो वहीं वो रियल लाइफ में एक अच्छे पति और पिता के रूप में शानदार भूमिका निभाई।
अमजद खान और उनकी पत्नी शेहला मुंबई के बांद्रा में एक-दूसरे के पड़ोसी थे। उस समय अमजद खान बीए की पढ़ाई कर रहे थे और शेहला की उम्र 14 साल की थी। वह स्कूल में पढ़ती थी। इसी दौरान अमजद खान को शेहला से प्यार हो गया। अमजद खान ने शेहला को स्कूल में होने के दौरान ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद 3 साल तक डिप्रेशन में थे अनुपम खेर के पिता
अमजद खान शेहला के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। इसलिए अमजद खान ने शेहला के घर पर शादी का प्रपोजल भेज दिया। हालांकि, शेहला के पिता दिवंगत लेखक और गीतकार अख्तर-उल-ईमान ने अमजद के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। शेहला के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी शादी के लिए अभी बहुत छोटी हैं और ये उचित नहीं है। इसके साथ ही शेहला के पिता ने एक्टर से कहा कि पहले कमाइ करो फिर शादी की बात सोचना।शादी के लिए मना करने पर अमजद काफी गुस्सा हुए थे।
शेहला आगे की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ चली गई। इस वजह से अमजद और शेहला का मिलना बाद हो गया। हालांकि, चिट्ठी के जरिये इनदोनो की बातें होती रहती थी। यह दोनों रोज एक दूसरे को चिट्ठी लिखते थे। फिर ये दोनों कई साल तक रिलेशन में रहे और इसके बाद शादी करने का फैसला किया। इस बाद अमजद खान के माता-पिता शेहला के घर शादी का प्रपोजल लेकर गए थे। इस बार शेहला के माता-पिता शादी के लिए राज़ी हो गए। और साल 1972 में अमजद ने शेहला के साथ शादी कर ली।
ये भी पढ़ें- अजय देवगन की वजह से हो चुके हैं तलाक
Bollywood gabbar amjad khan proposed to 14 year old shehla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










