मनोरंजन

परवीन बॉबी की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी उर्वशी रौतेला

सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही है। 80-90 के दशक की ग्लैमर गर्ल परवीन बॉबी की जिंदगी काफी त्रासदी भरी रही है। कभी परदे पर राज करने वाली परवीन बॉबी के आखिरी दिन काफी गुमनामी भरे रहे।  20 जनवरी, 2005 को परवीन बॉबी अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। इस बायोपिक में परवीन बॉबी की निजी जिंदगी को परदे पर पेश किया जाएगा।

फिलहाल उर्वशी रौतेला कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेर रही है। इसी समारोह में इस बायोपिक का फोटो लांच किया जाना है। उर्वशी रौतेला ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि, 'मैंने फिल्म साइन की है और परवीन बाबी की बायोपिक में उनका किरदार निभा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं। साथ ही कान फिल्म फेस्टिवल की आभारी हूं, क्योंकि यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक है और करियर का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान