मनोरंजन

परवीन बाबी की बायोपिक में लीड रोल पर फंसी उर्वशी रौतेला, दावा निकला झूठा, नहीं बनेगी ऐसी कोई फिल्म!

सुनीता पांडे

मुंबई: पिछले दिनों उर्वशी रौतेला ने अपने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर करते हुए कहा था कि, 'वो जल्द ही इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देंगी।' एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने प्राउड फील कराने की बात कही है। लेकिन उर्वशी का ये दावा बिल्कुल झूठा निकला। खबरों के मुताबिक ऐसी कोई फिल्म बन ही नहीं रही है और ना ही उर्वशी उसमें काम कर रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर जो एक्ट्रेस ने जो दावे किये हैं, उसका कोई आधार ही नहीं है। बॉलीवुड में फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है ही नहीं। उर्वशी ने जिस बायोपिक की बात की थी, उसके प्रोड्यूसर, डायरेक्टर का कोई जिक्र उन्होंने नहीं किया। कोई भी आर्टिस्ट बगैर प्रोडक्शन डिजाइन शुरू होने से पहले इस तरह की घोषणा नहीं करता। इसलिए उर्वशी ने ये एलान सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए किया है।

बता दें कि इससे पहले उर्वशी 'कांतारा-2' को लेकर भी झूठे दावे कर चुकी है। उन्होंने इस फिल्म को साइन करने की बात कही थी, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने इस खबर का खंडन कर दिया था।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?