कांस 2025 में उर्वशी रौतेला का हुआ बुरा हाल 
मनोरंजन

Cannes 2025 में उर्वशी रौतेला का हुआ बुरा हाल, रेड कार्पेट पर सिक्योरिटी टीम ने पोज देने से रोका

कांस के पहले दिन उर्वशी रौतेला मल्टीकलर गाउन में रेड कार्पेट का हिस्सा बनी थीं। रेड कार्पेट पर उर्वशी फोटोग्राफर्स को पोज देने लगीं, तभी सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने उनके पास जाकर उन्हें वहां से हटने को कहा गया।

सोनाली झा

फ्रांस: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने फैशन और ग्लैमर से सुर्खियां बटोरती हैं। वह इस बार 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी अपनी मौजूदगी से चर्चा में रहीं, लेकिन इस बार वजह कुछ खास सकारात्मक नहीं रही। कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन जहां उर्वशी अपने रंग-बिरंगे गाउन और तोते वाले क्लच के चलते लाइमलाइट में थीं, वहीं दूसरे दिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर ला खड़ा किया।

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी अपने होटल कार्ल्टन से कांस के इवेंट के लिए रवाना हो रही थीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट लॉन्ग ट्रेल ड्रेस पहनी थी, जो इतनी भारी और लंबी थी कि वह होटल के रिवॉल्विंग डोर में ही फंस गईं। लगभग 25 मिनट तक वह उसी जगह पर खड़ी रहीं। होटल स्टाफ और उनकी टीम को उन्हें बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उर्वशी काफी परेशान नजर आ रही थीं।

हालांकि यह अजीब स्थिति ही काफी नहीं थी, इसके बाद रेड कार्पेट पर भी उर्वशी को असहज पल का सामना करना पड़ा। जब वह रेड कार्पेट पर खड़ी होकर पोज दे रही थीं, तभी वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने उन्हें वहां से हटने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने निर्धारित समय और स्थान के नियमों का पालन नहीं किया, जिस कारण उन्हें हटाया गया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

उर्वशी रौतेला कांस जैसे प्रतिष्ठित फेस्टिवल में पहले भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार की उनकी मौजूदगी फैशन के बजाय असहज घटनाओं के कारण सुर्खियों में रही। जहां फैंस उनकी मौजूदगी की सराहना कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इन घटनाओं को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया है। यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि तैयारी और टाइमिंग भी बेहद अहम होती है। उर्वशी की ये घटनाएं एक सबक बन सकती हैं कि फैशन शो का हिस्सा बनने से पहले आयोजन के प्रोटोकॉल को समझना भी उतना ही जरूरी है जितना कि रेड कार्पेट पर स्टाइल दिखाना।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट