उर्वशी रौतेला का बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी 
मनोरंजन

उर्वशी रौतेला का बैग लंदन एयरपोर्ट से चोरी, इतने लाख के गहनों का हुआ नुकसान

Urvashi Rautela Bag Stolen: उर्वशी रौतेला का 70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से चोरी हो गया। उर्वशी ने बताया कि उनका डायर ब्रांड का बैग बैगेज बेल्ट से गायब हो गया।

सोनाली झा

Urvashi Rautela News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक बेहद गंभीर मामला है। उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि उनका ₹70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी बैग लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से चोरी हो गया है। उर्वशी हाल ही में विंबलडन टूर्नामेंट में शामिल होने लंदन पहुंचीं थीं।

उर्वशी रौतेला ने बताया कि मुंबई से एमिरेट्स फ्लाइट द्वारा लंदन आने के बाद उनका क्रिश्चियन डायर का ब्राउन लग्जरी बैग बैगेज बेल्ट से अचानक गायब हो गया। बैग में कई कीमती गहने थे। उर्वशी रौतेला की टीम की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि एक ग्लोबल आर्टिस्ट और प्लैटिनम एमिरेट्स मेंबर के तौर पर, मेरे साथ हुई यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। हमारे पास बैगेज टैग और टिकट सब कुछ था, फिर भी एयरपोर्ट से बैग चोरी हो जाना सुरक्षा की भारी चूक है।

उर्वशी रौतेला ने कही ये बात

उर्वशी रौतेला ने कहा कि इस घटना से न केवल उनका निजी नुकसान हुआ है बल्कि यह सभी यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। उर्वशी ने एयरलाइंस और गैटविक एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला के आसपास चोरी का मामला सामने आया हो। इसी महीने की शुरुआत में उनकी मां मीरा रौतेला ने उर्वशी की पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी पर चोरी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे।

उर्वशी रौतेला की फिल्मी करियर

उर्वशी रौतेला ने कहा था कि वेदिका ने 2015 से 2017 के दौरान उर्वशी के कई कीमती सामानों की चोरी की और विश्वासघात किया। उर्वशी रौतेला का फिल्मी करियर भी चर्चा में रहा है। वह सिंह साहब द ग्रेट, सनम रे, हेट स्टोरी 4 और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही उर्वशी रौतेला ने कई म्यूजिक वीडियो और साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उर्वशी रौतेला सनी देओल की फिल्म जाट में एक डांस नंबर करती नजर आई थीं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र