Urvashi Dholakia Enter The 50 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

'द 50' में एंट्री से पहले नर्वस हुईं उर्वशी ढोलकिया, 14 साल बाद फिर से रियलिटी शो में मचाएंगी कोहराम

Urvashi Dholakia Enter The 50: अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया रियलिटी शो 'द 50' में नजर आएंगी। उन्होंने खुलासा किया कि वह 2012 के बाद अब रियलिटी शो कर रही हैं और काफी नर्वस महसूस कर रही हैं।

अनिल सिंह

Urvashi Dholakia: टीवी की दुनिया की सबसे मशहूर 'वैम्प' कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री जल्द ही कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार के नए और भव्य शो 'द 50' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। लंबे समय बाद रियलिटी फॉर्मेट में वापसी को लेकर उर्वशी के फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन खुद अभिनेत्री इस नए सफर को लेकर थोड़ी नर्वस भी हैं।

उर्वशी ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) से बातचीत में शो को लेकर अपनी भावनाओं और रणनीति पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने साफ किया कि वे इस बार किसी खास प्लानिंग के साथ नहीं बल्कि एक नए एडवेंचर की तलाश में शो का हिस्सा बन रही हैं।

"उत्साहित भी हूं और घबराई हुई भी": उर्वशी

अपनी एंट्री को लेकर उर्वशी ने कहा, "मैं 'द 50' में जाने के लिए काफी उत्साहित हूं, लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं। मेरे लिए यह एक बड़ा एडवेंचर होने वाला है। मैं इस शो में किसी जीत की स्ट्रैटेजी के साथ नहीं, बल्कि नए अनुभव लेने के लिए जा रही हूं।" उर्वशी का मानना है कि 'द 50' का फॉर्मेट भारतीय टेलीविजन के लिए बिल्कुल नया है, इसलिए वहां की चुनौतियों को लेकर पहले से कुछ भी सोचना मुश्किल है।

"कौन प्लानिंग करके जाता है?": पुरानी यादें ताजा

जब उनसे शो में उनकी गेम प्लानिंग या स्ट्रैटेजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "शो में कौन प्लानिंग करके जाता है? अगर कोई ऐसा करता है, तो प्लीज मुझे भी सिखा दें। मैंने आखिरी बार साल 2012 में कोई रियलिटी शो (बिग बॉस 6) किया था और अब इतने सालों बाद वापसी कर रही हूं। इसलिए मेरे पास कोई फिक्स स्ट्रैटेजी नहीं है। मैं बस वहां जाकर हर पल को इंजॉय करूंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

'कोमोलिका' की नई पारी और शाही महल

उर्वशी ढोलकिया को आज भी घर-घर में 'कसौटी जिंदगी की' की 'कोमोलिका' के रूप में याद किया जाता है। अपनी तीखी एक्टिंग और स्वैग के लिए मशहूर उर्वशी अब 'द 50' के उस आलीशान महल में कैद होंगी, जहां 50 सेलिब्रिटीज के बीच माइंड गेम्स और फिजिकल टास्क की जंग होगी। यह शो 1 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा। फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या उर्वशी 14 साल पहले वाली अपनी जीत के इतिहास को इस नए शो में दोहरा पाएंगी या नहीं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब