उर्फी जावेद, डॉली जावेद और रीवा किशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी

Urfi Javed Instagram Story: 'अलायंस' से डॉली जावेद के एविक्शन के बाद उर्फी जावेद ने रवि किशन की बेटी रीवा किशन पर निशाना साधा है। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीवा को लेकर विवादित टिप्पणी की।

सोनाली झा

Urfi Javed Slams Reeva Kishan: रियलिटी शो 'अलायंस' में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो से डॉली जावेद के एविक्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। डॉली के शो से बाहर होने के बाद उनकी बहन उर्फी जावेद ने अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन पर जमकर निशाना साधा है। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए रीवा को लेकर तीखी टिप्पणी की।

दरअसल, उर्फी जावेद ने 'अलायंस' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें रीवा किशन डॉली जावेद की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रीवा कहती हैं कि डॉली को शो में बने रहने का मौका मिलना चाहिए था और दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड भी था। हालांकि, उर्फी का आरोप है कि इन बातों के बावजूद रीवा उन कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं जिन्होंने डॉली को शो से बाहर करने के लिए वोट किया।

उर्फी जावेद ने जाहिर की नाराजगी

रीवा किशन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पिछले जनम में सांप थी क्या? उर्फी की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। वहीं, डॉली जावेद ने भी अपनी बहन का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे एक सांप दिख रहा है और साथ में कई स्नेक इमोजी भी शेयर किए।

डॉली के एविक्शन पर छिड़ी बहस

डॉली जावेद के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का मानना है कि वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट थीं और उन्हें इतनी जल्दी बाहर नहीं होना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने इसे गेम स्ट्रैटिजी का हिस्सा बताया। बताया जा रहा है कि शो में कुशाल टंडन और उनके ग्रुप की रणनीति के चलते डॉली को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

एविक्शन पर डॉली ने रखी अपनी बात

शो से बाहर होने के बाद डॉली जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपनी आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी। उनके मुताबिक, जब उन्होंने अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों का विरोध किया तो उन्हें ही निशाना बनाया गया। डॉली का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपनी बात मजबूती से रखी और किसी भी मुद्दे पर चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी राय दी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा