उर्फी जावेद ने मृणाल ठाकुर के पुराने कमेंट पर दी प्रतिक्रिया 
मनोरंजन

उर्फी जावेद ने मृणाल ठाकुर के पुराने कमेंट पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मैंने भी की हैं ऐसी गलतियां

Urfi Javed Reacted Mrinal Thakur Old Comment: उर्फी जावेद ने मृणाल ठाकुर के एक पुराने इंटरव्यू वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। इसमें मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु को लेकर मर्दाना टिप्पणी की थी।

सोनाली झा

Urfi Javed Reaction: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वे किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू वीडियो को रिपोस्ट किया है जिसमें एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, बिपाशा बसु पर मर्दाना टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उर्फी ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने शुरुआती दिनों में कई बार ऐसी गलतियां की हैं।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जब हम छोटे होते हैं तो हमें सही-गलत का पता नहीं होता। समय के साथ इंसान सीखता है और अपनी सोच में बदलाव लाता है। मैंने भी अपने पुराने इंटरव्यूज में कई ऐसी बातें बोली हैं जिन पर आज मुझे गर्व नहीं है। जैसे-जैसे इंसान बड़ा होता है, उसके विचार और मूल्य भी बदलते हैं।

मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी

मृणाल ठाकुर ने भी इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया जिसमें लिखा कि उस समय मैं सिर्फ 19 साल की थी। टीनेज में कही गई कई बातें नासमझी भरी होती हैं और उनका असर क्या होगा, ये हमें समझ नहीं आता। मैंने कभी किसी को बॉडी शेम करने का इरादा नहीं किया था। वह इंटरव्यू केवल मजाक-मस्ती का हिस्सा था, लेकिन लोगों को मेरी बात बुरी लगी। इसके लिए मैं दिल से सॉरी हूं। काश उस वक्त मैंने अपने शब्दों को अलग तरीके से कहा होता। अब मैं समझ चुकी हूं कि हर इंसान अपनी तरह से खूबसूरत होता है।

मृणाल ठाकुर की फिल्म

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि इंसान अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर बेहतर बनता है, वहीं कुछ ने मृणाल के उस पुराने बयान को असंवेदनशील बताया है। बिपाशा बसु ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, फैंस उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि बिपाशा बसु हमेशा से इंडस्ट्री की सबसे फिट और कॉन्फिडेंट एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। मृणाल ठाकुर हाल ही में अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आईं और उनके अभिनय को सराहा गया।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट