

StartFragment
Bipasha Basu React On Mrunal Thakur: बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर की टिप्पणी का जवाब दिया है। बिपाशा बसु ने कहा है कि हमें इस पुरानी सोच को खत्म करना होगा कि महिलाओं के पास मसल्स नहीं हो सकती। मृणाल ठाकुर ने उन्हें मर्दाना मसल्स वाली लड़की बताया था। मृणाल ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने उनकी आलोचना की। अब बिपाशा बसु की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक नोट लिखा हुआ दिख रहा है। उन्होंने मृणाल ठाकुर के कमेंट पर जवाब दिया है, लेकिन उन्होंने मृणाल ठाकुर का नाम नहीं लिखा है। उन्होंने बहुत ही सरल लहजे में अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही महिलाओं को लेकर बड़ी बात कही है।
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'मजबूत महिलाएं एक दूसरे को ऊपर उठाती हैं।' आगे उन्होंने लिखा खूबसूरत महिलाओं अपनी मसल्स बढ़ाओ.... हमें मजबूत होना चाहिए..... मसल्स की मदद से आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ मिलेगी। इस पुरानी सोच को तोड़ो की महिलाओं को मजबूत दिखना या शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी नहीं है। भले ही इसमें मृणाल का नाम नहीं लिखा है पर सब जानते हैं बिपाशा की ये पोस्ट किसके लिए है।
मृणाल ठाकुर की बात करें तो वह इस समय वो अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बिपाशा बसु पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो पुराना है लेकिन वह उसमें बिपाशा बसु को मर्दाना मसल्स वाली लड़की कहते हुए नजर आई हैं।
इस पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वीडियो में मृणाल ठाकुर खुद को बिपाशा बसु से बेहतर बताने का प्रयास कर रही थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मृणाल ठाकुर के बयान को बिना वजह का तंज कसना भी बताया था।
EndFragment