उर्फी जावेद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ब्लैक ड्रेस में उर्फी जावेद ने ढाया कहर, मगर हाथ पर लगे चोट के निशान ने खींचा ध्यान, VIDEO वायरल

Uorfi javed Video: उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उनके हाथ पर लगे चोट के निशान सभी का ध्यान खींच रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Uorfi Javed Latest Video Viral: सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन आइकॉन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने अनोखे और हटके फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच हाल ही में वह एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर अपने अलग अंदाज में दिखाई दीं। लेकिन इस बार उन्होंने एक ब्लैक ड्रेस पहन रखी थीं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था एक्ट्रेस की हाथ पर लगा चोट का निशान।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलती हैं, तो पैपराजी तुरंत उनकी तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर देते हैं। ब्लैक कलर की इस क्रिएटिव ड्रेस में उर्फी कैमरे को मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आती हैं। लेकिन तभी उनके हाथ पर लाल रंग का एक निशान साफ-साफ दिखाई देता है। इसे देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह चोट या जलने का निशान हो सकता है।

उर्फी जावेद के वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

वहीं उर्फी जावेद जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने उर्फी की ड्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, “इस ड्रेस को क्या नाम दूं, अधूरी साड़ी या फिर साड़ी का नया रूप?” वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “ये वाकई में ड्रेस है?” हालांकि, कई फैंस ने उर्फी के स्टाइल की तारीफ करते हुए फायर इमोजी शेयर किए और उनकी बोल्डनेस को सराहा। साथ ही लोग उनके हाथ पर लगे निशान के बारे में भी सवाल कर रहे हैं।

‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई थीं एक्ट्रेस

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में उर्फी जावेद ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती भी नजर आई थीं। इससे पहले उनके जीवन पर आधारित शो ‘फॉलो कर लो यार’ रिलीज हुआ था, जिसने फैंस को उनके असल जीवन की झलक दिखाई। फिलहाल उर्फी जावेद लगातार अपने नए-नए फैशन एक्सपेरिमेंट और सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए चर्चा में बनी रहती हैं। चाहे उनकी अतरंगी ड्रेस हो या फिर बेबाक बयान, वह हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए