उर्फी जावेद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कान्स में नहीं पहुंचीं उर्फी जावेद तो मुंबई के रेड कार्पेट पर गुलाब बनकर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल

उर्फी जावेद एक बार फिर अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में आ गईं। भले ही वह इस साल कान्स में हिस्सा नहीं ले सकीं, लेकिन उन्होंने मुंबई की सड़कों को अपना रेड कार्पेट बना दिया और गुलाब के फूल जैसी ड्रेस में एंट्री मारी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी शोज से शुरुआत करने वालीं उर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात फैशन की हो, तो वो किसी से कम नहीं। दरअसल, अपने अनोखे और क्रिएटिव फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

उर्फी भले ही इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हिस्सा नहीं ले पाईं, लेकिन उन्होंने मुंबई की सड़कों को अपना रेड कार्पेट बना दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका वीजा रिजेक्ट हो गया और वह इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाईं।

नए लुक में नजर आईं उर्फी  बीती रात उर्फी ने मुंबई में ऐसा लुक अपनाया, जिसने हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच लीं। वह एक 3डी पंखुड़ी जैसी बरगंडी मिनी-ड्रेस में नजर आईं, जो गुलाब के फूल से प्रेरित थी। इस स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन ड्रेस में उर्फी का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बनता था। ड्रेस के चमकदार फैब्रिक ने उनके लुक को और निखार दिया।

उर्फी ने इस लुक को हाई हील्स, स्लीक हेयर बन और ग्लॉसी मेकअप के साथ कम्प्लीट किया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "बहुत क्रिएटिव," तो दूसरे ने कहा, "उर्फी नहीं, गुलाब की पंखुड़ी लग रही हो।" किसी ने उन्हें "टैलेंटेड" कहा तो किसी ने मजाक में लिखा, "इसका रोज का मेट गाला चलता है।"

कान्स में नहीं शामिल हो पाईं एक्ट्रेस 

कान्स में हिस्सा न ले पाने पर उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। उनके इस जज्बे और फैशन के प्रति जुनून को देखकर यही कहा जा सकता है कि अगली बार जब वह किसी इंटरनेशनल रेड कारपेट पर कदम रखेंगी, तो स्पॉटलाइट सिर्फ उन्हीं पर होगी।

इसी बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो उर्फी अपने फैशन सेंस के अलावा टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ किया था।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस