पहली शादी को छिपा कर उदित नारायण ने कर लिया था दूसरा विवाह 
मनोरंजन

शादीशुदा होते हुए उदित नारायण ने दीपा से गुपचुप कर ली थी शादी, कोर्ट तक पहुंचा था मामला

उदित नारायण महिला फैन को लिप किस करने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते हैं उदित नारायण के जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।

अनिल सिंह

Udit Narayan: उदित नारायण को बॉलीवुड में पहचान आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत' तक के गीत 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' से मिली थी, लेकिन इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए 10 सालों तक संघर्ष किया था। उदित नारायण की मेहनत रंग लाई और उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया। उदित नारायण इस समय बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। हाल ही में वह एक महिला फैन को लिप किस करने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उदित नारायण की एक नहीं बल्कि दो-दो बीवियां हैं।

उदित नारायण की पहली शादी रंजना नारायण से हुई थी। शादीशुदा उदित नारायण ने अपनी पहली शादी की बात बिना बताए ही दीपा नारायण से दूसरी शादी भी कर ली। उदित नारायण की दूसरी शादी के बारे में जब रंजना को पता चला तो उन्होंने उदित नारायण से जवाब मांग, लेकिन उदित नारायण उन्हें झूठा बताने लगे। रंजना नारायण सबूत लेकर कोर्ट पहुंच गई, जिसके बाद उदित नारायण को स्वीकार करना पड़ा कि उन्होंने रंजना नारायण से शादी की थी। तब कोर्ट ने उन्हें दोनों बीवियों के साथ रहने का फैसला सुनाया था।

उदित नारायण की दूसरी पत्नी दीपा से पैदा हुए बेटे का नाम आदित्य नारायण है, जो बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर भी हैं और टीवी रियलिटी शो में होस्ट का भी काम करते हैं। उदित नारायण ने बॉलीवुड में हजारों फिल्मी गीतों को अपनी आवाज दी है। उदित नारायण ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, ओरिया, नेपाली, भोजपुरी और बंगाली जैसी कई भारतीय भाषाओं में गाना गया है। उन्हें रोमांटिक गानों के लिए ख़ास तौर पर पहचाना जाता है।

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान