ट्विंकल खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल

Twinkle Khanna Politics Comment: ट्विंकल खन्ना ने इंटरनेशनल पॉलिटिक्स पर मजाकिया पोस्ट किया। डोनाल्ड ट्रंप और कूटनीति पर तंज कसते हुए ‘ग्लोबल गरबा’ की दिलचस्प तुलना की।

स्नेहा मौर्या

Twinkle Khanna Viral Instagram Post: बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना एक बार फिर अपने चुटीले अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी ट्विंकल अपने बेबाक और व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और नेताओं के व्यवहार पर एक दिलचस्प टिप्पणी की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट हुआ वायरल

दरअसल, अपने हालिया पोस्ट में ट्विंकल खन्ना ने वैश्विक कूटनीति पर तंज कसते हुए इसे “ग्लोबल गरबा” से जोड़ दिया। उन्होंने एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री के सामने पर्ल हार्बर को लेकर टिप्पणी करते नजर आते हैं। इस संदर्भ को आधार बनाते हुए ट्विंकल ने वर्तमान वैश्विक राजनीति की शैली पर कटाक्ष किया।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पहले कूटनीति काफी संतुलित और गंभीर हुआ करती थी, लेकिन अब यह बदलती नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की विदेश नीति की तुलना गुजराती गरबा से करते हुए कहा कि यह एक ऐसा संतुलन है, जिसमें सभी के साथ तालमेल बनाकर चला जाता है, बिना किसी को नाराज किए।

वैश्विक राजनीति पर कसा तंज

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह भी कहा कि आज के दौर में वैश्विक राजनीति एक तरह का “डांस” बन चुकी है, जहां हर नेता अलग-अलग देशों के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस शैली को भारतीय दृष्टिकोण से सराहते हुए कहा कि संतुलन बनाए रखना ही असली कला है।

इसके अलावा, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी जीवनशैली और डाइट को भी इस चर्चा में शामिल किया। डोनाल्ड ट्रंप की डाइट और एनर्जी का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि शायद वह गलत सलाह का पालन कर रही हैं, क्योंकि उनके पास उतनी ऊर्जा नहीं है जितनी ट्रंप में बताई जाती है।

ट्विंकल खन्ना का यह पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि वह गंभीर मुद्दों को भी हास्य और व्यंग्य के जरिए प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उनके इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार