मनोरंजन

वैशाली ठक्कर के दोस्त ने किया खुलासा, कहा- 'वह अपने EX की वजह से...'

काजल चोपड़े

मुंबई : टीवी की फेमस एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar Suicide Case) ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली की आत्महत्या के बाद कई बड़े खुलासे हुए है। वह अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी परेशान थी। एक्ट्रेस की मौत की खबर आने के बाद इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए। हमेशा हंसती मुस्कुराने वाली वैशाली अपने दिल में कई राज दबाए थी। जो उनकी मौत के बाद धीरे धीरे सामने आ रहे हैं।  

वैशाली (Vaishali Thakkar) की आत्महत्या के बाद कई बातों का खुलासा हुआ। इसी बीच अब एक्टर विकास सेठी ने अपनी दोस्त वैशाली की मौत के बारे कुछ बातें बताई है। विकास सेठी ने मीडिया से बातचीत के दौरान वैशाली से जुड़ी कई बातें की। उन्होंने कहा कि, 'वैशाली ने उनसे और उनकी पत्नी जाह्नवी से कहा था कि वो जल्द ही उनसे मिलेंगी, क्योंकि वो अपनी शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई आने वाली थीं।' बता दें कि,  वैशाली की शादी मितेश नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से होने वाली थी। 

विशाल सेठी की पत्नी जाह्नवी और वैशाली एक दूसरे को करीब 10 साल से जानती थीं। वैशाली जब एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आई थीं तो वो कुछ सालों तक जाह्नवी के साथ ही रहती थीं। वैशाली के बारे में बताते हुए जाह्नवी ने कहा- 'हम दोनों बहनों की तरह थीं और एक दूसरे से हर बात शेयर करते थे। विकास से भी मुझे वैशाली ने ही मिलाया था। विकास वैशाली के ससुराल सिमर का शो में को स्टार थे।'

वहीं, विकास ने वैशाली के बारे में बात करते हुए कहा- 'वो हमारे हर सेलिब्रेशन का हिस्सा होती थी। उसने ही पहली बार हमारे बच्चों को गोद में लिया था। वो बहुत फन लविंग थी। उनके साथ कभी कोई भी पल फीका नहीं लगता था।'

बता दें कि, वैशाली (Vaishali Thakkar) की डेड बॉडी के पास सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट से कई बातें सामने आई हैं। वैशाली ने अपनी जान देने की वजह राहुल नवलानी नाम के शख्स को बताया है। वैशाली के सुसाइड नोट के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा- 'मुझे लगता है कि वो अपने एक्स की वजह से मुश्किल में थी। उसने इस बारे में मुझसे भी बात की थी। मैंने वैशाली से कहा था कि इस मसले का हल निकाल लेंगे। हालांकि, उसने मुझे कहा कि मैं फिक्र ना करूं वो खुद हैंडल कर लेगी। वो एक लविंग गर्ल थी।'

खबरों के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस पहले राहुल नवलानी संग रिश्ते में थीं। लेकिन, बाद में राहुल ने वैशाली को परेशान करना शुरू कर दिया। राहुल इंदौर में वैशाली के पड़ोस में रहता है। वह एक बिजनेसमैन है। राहुल वैशाली को धमकी देता था कि, वह उसकी शादी किसी से भी होने नहीं देगा। इतना ही नहीं इससे पहले वैशाली  की एक सगाई भी टूट गई थी। वहीं, अब वैशाली 20 अक्टूबर को अपनी शादी को लेकर भी एक्ट्रेस को डर सता रहा था कि राहुल इस बार भी उनकी शादी नहीं होने देगा।

वैशाली ने  सुसाइड नोट में लिखा है कि, 'राहुल उन्हें मेंटली, फिजिकली टॉर्चर करता था। वैशाली ने राहुल के बारे में लिखा- 'मां...पापा...बस ना अब... बहुत परेशान हो लिए... आप लोग भी मेरे लिए और मैं भी खुद के लिए। सिर्फ मैं जानती हूं कि मैंने क्या जंग लड़ी है 2 सालों में। राहुल नवलानी ने मेरे साथ क्या-क्या गलत नहीं किया... मैं बता भी नहीं सकती हूं। किस तरह मेरा शोषण किया इमोशनली, फिजिकली अब्यूज किया और फाइनली उसने जो कहा था- मैं तेरी शादी नहीं होने दूंगा उसने वो किया।'

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट