तृप्ति डिमरी संग पहली बार नजर आएंगे शाहिद कपूर, फिल्म की शूटिंग हुई पूरी 
मनोरंजन

तृप्ति डिमरी संग पहली बार नजर आएंगे शाहिद कपूर, फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, जल्द होगी रिलीज अनाउंस

Triptii Dimri and Shahid Kapoor Chemistry: शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में शाहिद पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे।

सोनाली झा

Triptii Dimri and Shahid Kapoor first film: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस बार एक्टर शाहिद कपूर इंडिया की क्रैश तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने हैं। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फैंस पहली बार देखेंगे। तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज निर्देशित कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने सेट से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें विशाल भारद्वाज उन्हें कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सामने रखा कैमरा भी फिल्म के माहौल का अंदाजा देता है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे जल्द ही अनाउंस किया जाएगा। शाहिद ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत ही उत्साहित हूं ये बताते हुए कि विशाल भारद्वाज के साथ मेरी चौथी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। नाम जल्द बताया जाएगा। हमेशा की तरह यह मेरे लिए एक नई दुनिया और बेहद अलग किरदार है।

स्टारकास्ट और सराहना

इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। शाहिद ने पोस्ट में अपने को-स्टार्स की तारीफ करते हुए लिखा कि तृप्ति डिमरी के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा और दर्शकों को उनके अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। नाना पाटेकर के साथ शूटिंग ने उनके लिए कठिन सीन भी आसान कर दिए। उन्होंने फरीदा जलाल की शालीनता और अविनाश तिवारी की प्लेलिस्ट का भी जिक्र किया।

गानों में नजर आएंगी दिशा पटानी

अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म में दिशा पटानी के साथ दो गाने होंगे। इसके अलावा एक और बड़े सेलिब्रिटी का नाम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसका संकेत शाहिद ने अपनी पोस्ट में दिया लेकिन अभी नाम सामने नहीं आया है। यह पहली बार है जब शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी शाहिद की पोस्ट पर बधाइयां दी हैं। फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी