धड़क 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस एक्टर संग फरमाएंगी इश्क

तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' को लेकर काफी वक्त से बज बना हुआ था। इसी बीच हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें अभिनेत्री सिद्धांत चतुर्वेदी संग इश्क फरमाती नजर आएंगी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री एनिमल की सफलता के बाद हर किसी की फेवरेट बन गई हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म 'धड़क 2' लंबे समय से चर्चा में है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, साल 2018 में रिलीज हुई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

अब इस रोमांटिक ड्रामा का सीक्वल 'धड़क 2' तैयार है और इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक अनाउंसमेंट कर दिया गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक बार फिर से प्यार, जुनून और संघर्ष की नई कहानी लेकर आ रही है।

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी ये जोड़ी 'धड़क 2' में इस बार दर्शकों को एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और पोस्टर्स को देखकर साफ झलकता है कि इनका रोमांस और इमोशनल केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाएगी। दो नए पोस्टर्स के जरिए फिल्म की थीम और टोन का संकेत भी दिया गया है, जिसमें प्रेम के लिए बगावत और बलिदान की झलक मिलती है।

फिल्म को 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस डेट की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। 'एनिमल' और 'बैड न्यूज' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं तृप्ति डिमरी अब इंडस्ट्री की उभरती हुई स्टार बन चुकी हैं। 'धड़क 2' उनके करियर की एक और बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अभिनेता

वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी भी 'गली बॉय' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं। इस बार उनका किरदार एक अलग अवतार में दिखेगा, जो कहानी को और भी गहराई देगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या 'धड़क 2' भी पहले पार्ट की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी या नहीं। ले

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप