Toxic Release Date: केजीएफ' चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद कन्नड़ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर पहुंच चुका है। 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म न केवल भारतीय सिनेमा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी रिलीज के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने जा रही है। फिल्म मेकर्स ने अब इसके ग्रैंड रिलीज प्लान और एडवांस बुकिंग की तारीखों का आधिकारिक खुलासा कर दिया है, जिससे फैंस के बीच हलचल और तेज हो गई है।
फिल्म 'टॉक्सिक' को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और बड़ी रिलीज में से एक बनाने की तैयारी की गई है। खबरों के अनुसार यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 12,000 स्क्रीन्स पर एक साथ दिखाई जाएगी। इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होना यह साफ दर्शाता है कि मेकर्स को इस फिल्म की कहानी और यश की स्टार पावर पर कितना अटूट भरोसा है। फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में मूल रूप से बनाई गई है, जबकि इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी बड़े स्तर पर डब करके रिलीज किया जाएगा।
फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए केवीएन प्रोडक्शंस ने ऐलान किया है कि 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से देशभर में खोल दी जाएगी। वरमहालक्ष्मी त्योहार के शुभ अवसर पर बुकिंग विंडो खुलने से दर्शकों को अपनी पसंदीदा सीटें पहले से ही बुक करने का शानदार मौका मिलेगा। रिलीज से पूरे 5 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू होने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि पहले ही दिन टिकट खिड़की पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देखने को मिल सकती है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी दिग्गज एक्ट्रेस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी देश के बड़े वितरकों को साथ जोड़ा गया है। उत्तर भारत में एए फिल्म्स, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस और केरल में पैनोरमा फिल्म्स इसे थिएटर्स तक पहुंचाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए लायंसगेट जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों के साथ समझौता किया गया है।