Toxic Update: रिलीज से पहले टॉक्सिक का बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, नए पोस्टर ने मचाई हलचल

Yash Toxic Release Date: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Toxic Advance Booking
टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Toxic Advance Bookings: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 8 दिन बाकी हैं और मेकर्स ने मंगलवार से इसका काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। नए पोस्टर में यश बेहद इंटेंस और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लाल रंग का आग जैसा बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है, जो फिल्म के एक्शन और डार्क टोन की झलक देता है। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। यश के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर में दिखी पिता-बेटे की कहानी

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। ट्रेलर में कहानी के केंद्र में एक पिता और बेटे का रिश्ता नजर आता है। शुरुआत में बेटा अपने पिता से माफी मांगता दिखाई देता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ दोनों के बीच टकराव देखने को मिलता है। फिल्म में यश का किरदार एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आने वाला है। हालांकि पिता और बेटे के बीच आखिर ऐसा क्या होता है कि दोनों आमने-सामने आ जाते हैं, इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद ही होगा।

Toxic Advance Booking
मल्लिका शेरावत की हरे रंग की ड्रेस को लेकर द ट्रेटर्स 2 में छिड़ी बहस, शालिनी पासी बोलीं- ये Dolce की नहीं है

यश के साथ नजर आएंगी ये अभिनेत्रियां

‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर स्टारकास्ट भी काफी चर्चा में है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब सभी की नजरें 21 अगस्त से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग पर हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि बॉक्स ऑफिस पर यश की इस फिल्म को दर्शकों का शुरुआती रिस्पॉन्स कैसा मिलता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com