स्पाइडर-मैन कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया ने की सगाई? 
मनोरंजन

Tom Holland And Zendaya: स्पाइडर मैन कपल ने की सगाई, इंगेजमेंट में घर वाले भी नहीं थे मौजूद

स्पाइडर-मैन कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया इंगेजमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्ट्रेस जेंडया की हीरे की बड़ी सी अंगूठी ने इस राज से पर्दा हटा दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने चोरी छिपे सगाई कर ली है।

अनिल सिंह

मुंबई: टॉम हॉलैंड और जेंडया को पहली बार मार्वल की मूवी स्पाइडर-मैन में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया। खबर है कि 2021 से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों ने चोरी चुपके सगाई कर ली है। खबर सामने आई है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में जेंडया बड़ी सी हीरे की अंगूठी पहने दिखाई दी थी। उसी के बाद यह कयास लगाए जाने लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। कहा यह भी जा रहा है कि उनके सगाई समारोह में परिवार के लोग भी मौजूद नहीं थे।

हॉलीवुड के स्टार कपल्स में से एक टॉम हॉलैंड और जेंडया ने कभी भी एक दूसरे के रिश्ते का ऐलान सार्वजनिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन फैंस को इनका बॉन्ड अच्छा लगता है और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच जैसे ही दोनों के इंगेजमेंट की खबर सामने आई है, फैंस खुशी से झूम रहे हैं। हालांकि टॉम हॉलैंड और जेंडया की सगाई का औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। बस मीडिया के हवाले से यह खबर दी जा रही है कि दोनों की सगाई हो गई है।

टीएमजेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर-मैन फिल्म में साथ करने के दरमियान टॉम हॉलैंड और जेंडया एक दूसरे के करीब आए थे और उसी वक्त दोनों ने रिंग पहनी थी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की इंगेजमेंट एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों के घर वाले भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने चोरी छिपे सगाई कर ली है। और अभी इस बात का ऐलान दोनों ने नहीं किया है।

82वें गोल्डन के लिए अवार्ड में जेंडया उंगली में हीरे की बड़ी सी अंगूठी पहने हुए नजर आई। कुछ घंटे बाद दोनों के सगाई की खबर सुर्खियां बटोरने लगी। रेड कारपेट के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे रिंग के बारे में पूछा तो जेंडया ने शरमाते हुए जवाब दिया कि यह आउटफिट का हिस्सा नहीं है और इसी के बाद दोनों की इंगेजमेंट की खबर को और बल मिल गया। आपको बता दें कि दोनों पहली बार स्पाइडर-मैन नो वे होम में नजर आए थे। साल 2026 में क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म द ओडीसी में दोनों एक साथ नजर आएंगे।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां