डॉग लवर्स के सामने टीनू आनंद की सफाई, बोले- खुद की रक्षा करना मेरा अधिकार  
मनोरंजन

आवारा कुत्तों के बहाने ट्रोल करने वालों को टीनू आनंद ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और फिल्म निर्देशक टीनू आनंद एक मैसेज की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उनके मैसेज को लेकर कहा गया कि उन्होंने आवारा कुत्तों को हॉकी स्टिक से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया उनकी आलोचना हो रही है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टीनू आनंद का एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने आवारा कुत्तों से हॉकी स्टिक के साथ निपटने की बात कही है। डॉग लवर्स और एनिमल राइट एक्टिविस्ट का गुस्सा उनके मैसेज पर फूटा। मैसेज को लेकर टीनू आनंद की सोशल मीडिया पर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। टीनू आनंद के खिलाफ पुलिस में इस मामले में लेकर शिकायत भी दर्ज की गई है। अब इस मामले पर टीनू आनंद की तरफ से सफाई सामने आई है।

फ्री प्रेस जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टीनू आनंद ने कहा, मेरा बिल्कुल यही मतलब था, क्योंकि मेरी बेटी की कलाई टूट गई और पिछले एक महीने से उसका इलाज चल रहा है, जिसमे 90 हजार का खर्च आया था। हमारी सोसाइटी में उसके पालतू कुत्ते पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, उसे बचाने के चक्कर में वह गिर गई और उसके हाथ की कलाई टूट गई। मैं डॉग लवर्स से बात करना चाहता हूं। अगर आप इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं, उनकी देखभाल करते हैं, तो उनको अपने घर क्यों नहीं ले जाते? उनको पट्टा क्यों नहीं पहनाते? सोसायटी के पास वाले स्टोर से पूछिए उनके डिलीवरी मैन पर आवारा कुत्तों ने दो बार हमला कर दिया था। मेरे घर पर डिलीवरी बंद कर दी गई है, क्योंकि उन्हें कुत्तों के हमले से बचाना है।

फ्री प्रेस जर्नल से की गई बातचीत में टीनू ने आगे कहा कि अगर मुझ पर कोई हमला करता है तो खुद की रक्षा करना मेरा अधिकार है। मैं 80 साल का हूं मेरा बिल्कुल यही मतलब था कि अगर आवारा कुत्ते मुझ पर हमला करेंगे तो मैं उनसे अपनी रक्षा करूंगा। लोग सुप्रीम कोर्ट का कोट इस्तेमाल कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कब कहा है कि अगर कोई कुत्ता आप पर हमला करें तो आप उससे खुद की रक्षा नहीं कर सकते?

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप