गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे...’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

Tina Ahuja Reaction: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर उठ रही तलाक की अफवाहों के बीच बेटी टीना आहूजा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है और पिछले दो सालों को मुश्किल बताया है।

स्नेहा मौर्या

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर बीते साल तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि बाद में दोनों ने साथ नजर आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन हाल ही में एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

दरअसल, सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा का एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी। इसी बीच अब उनकी बेटी  ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टीना आहूजा ने मां-पापा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी

टीना आहूजा ने हाल ही में विमेंस डे के मौके पर अपनी मां के यूट्यूब व्लॉग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के लिए खास सरप्राइज प्लान किया और साथ ही परिवार को लेकर चल रही अफवाहों पर भी खुलकर बात की। टीना ने कहा कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

टीना ने कहा कि अक्सर महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन अपने बारे में कम सोचती हैं। इसलिए उन्होंने इस खास दिन पर अपनी मां के लिए कुछ खास करने का फैसला किया। वहीं जब सुनीता आहूजा को गिफ्ट दिया गया तो उन्होंने भी अपने दिल की बात साझा की। सुनीता ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सभी जिम्मेदारियां निभाई हैं, लेकिन अब वह अपने लिए जीना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर जीने का फैसला कर चुकी हैं।

गोविंदा ने भी सुनीता के लगाए आरोपों पर दी थी प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी ओर गोविंदा ने भी सुनीता के लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम और इमेज को साफ रखने की कोशिश की है। अभिनेता का कहना था कि उन्होंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन कभी भी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया।

फिलहाल, परिवार के भीतर चल रही इन चर्चाओं के बीच टीना का बयान सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार