टाइगर श्रॉफ अपकमिंग फिल्म बागी 4 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'खूनी मोहब्बत की कहानी होगी शुरू', बागी 4 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने; फैंस हुए एक्साइटेड

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपकमिंग फिल्म बागी 4 के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Baaghi 4 Trailer Release Date Announced: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अब आखिरकार मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए साफ कर दिया गया कि ‘बागी 4’ का ट्रेलर कल सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “सबसे खतरनाक और खूनी मोहब्बत की कहानी शुरू होने वाली है। इस दुनिया में, हर आशिक एक विलेन होता है।” हरनाज की इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। कमेंट सेक्शन में लोग ‘हार्ट’ और ‘फायर’ इमोजी बनाकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।

पोस्टर देख यूजर्स ने किए कमेंट

एक यूजर ने लिखा कि “इंतजार नहीं कर सकते।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया कि “काउंटडाउन शुरू कर दो, बस कुछ ही घंटों की बात है।” किसी ने लिखा कि “फाइनली हरनाज स्क्रीन पर दिखेंगी।” तो एक और फैन ने कहा कि “इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।”

फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें टाइगर श्रॉफ का धाकड़ एक्शन और संजय दत्त का खौफनाक अंदाज देखने को मिला। इस बार टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से लड़ते दिखाई देंगे। फिल्म में हरनाज संधू, टाइगर के लव इंटरेस्ट यानी रॉनी की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।

इतना ही नहीं, मेकर्स अब तक फिल्म के दो गाने कि ‘गुजारा’ और ‘अकेली लैला’ भी रिलीज कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। रोमांस और इमोशन से भरपूर इन गानों ने फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

‘बागी 4’ फिल्म के स्टार कास्ट

आपको बता दें, ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है जबकि कहानी और पटकथा साजिद नाडियावाला ने लिखी है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। संजय दत्त इसमें विलेन की भूमिका में दिखेंगे और उनका दमदार अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर ‘बागी 4’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 5 सितंबर को फिल्म रिलीज होते ही यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन