वार के पूरे हुए 6 साल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘वॉर’ के पूरे हुए 6 साल, टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन संग ब्लॉकबस्टर फिल्म की शेयर की खूबसूरत यादें

Tiger Shroff War Movie: बॉलीवुड की हिट एक्शन फिल्म ‘वॉर’ ने अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन संग सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं।

स्नेहा मौर्या

War Completes 6 Years: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' ने 2 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा की और अपने को-स्टार ऋतिक रोशन को समर्पित करते हुए भावनाओं से भरी पोस्ट लिखी।

दरअसल, टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें ऋतिक और टाइगर के बीच के जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ टाइगर ने लिखा कि "6 साल पहले आई 'वॉर' मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था। बचपन में मैं ऋतिक रोशन को हीरो मानता था और उनके साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने का मौका पाकर मैं बेहद खुश हूं। इस यात्रा में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए ऋतिक सर और मेरी टीम के सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया।"

2019 में रिलीज हुई थी 'वॉर'

2019 में रिलीज हुई 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में ऋतिक रोशन ने एजेंट कबीर का किरदार निभाया जबकि टाइगर श्रॉफ उनके शिष्य खालिद की भूमिका में नजर आए। कहानी में दिखाया गया कि कबीर जब दुष्ट एजेंट बन जाता है, तो मास्टर और शिष्य के बीच टकराव और एक्शन का अद्भुत दृश्य सामने आता है। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम भूमिका में थीं।

'वॉर' अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस, स्टंट कोरियोग्राफी और कलाकारों के दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। रिलीज के समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और दर्शकों तथा समीक्षकों की सराहना बटोरी। फिल्म के स्टंट्स और विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पिछली बार इस फिल्म में नजर आए थे टाइगर श्रॉफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की हालिया फिल्म 'बागी-4' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, निखत खान और महेश ठाकुर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपेक्षित सफलता नहीं हासिल कर सकी। फिलहाल टाइगर और ऋतिक की जोड़ी 'वॉर' में एक्शन और दमदार परफॉर्मेंस की मिसाल बन चुकी है। 6 साल बाद भी फिल्म के सीन, स्टंट और उनके ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को दर्शक याद कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी