Tiger Shroff Attack Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से पूरा बॉलीवुड इस घटना से डरा हुआ है। दोनों मुख्य हमलावरों के पकड़े जाने के बाद से लगातार कोई ना कोई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
हाल ही में पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन आरोपियों ने ये स्वीकार किया है कि उनका मेन टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि आमिर खान थे। आमिर खान पर हमला करने के लिए इन दोनों ने पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि किसी कारणवश ये दोनों आमिर को निशाना नहीं बना पाए और टाइगर श्रॉफ पर हमले का फैसला किया।
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनका पहला टारगेट आमिर खान थे। इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान को निशाना बनाने की पूरी साजिश रच ली थी। हमले से पहले उन्होंने आमिर खान के बांद्रा स्थित पुराने घर की तीन बार रेकी भी कर ली थी।
लेकिन आमिर खान या तो शूट के लिए बाहर रहते थे या कई दिनों तक वे अपने घर से नहीं निकलते थे, जिसकी वजह से आरोपियों को समझ आ गया कि आमिर खान को निशाना बनाना मुश्किल रहेगा। दरअसल गौरी स्प्रेट के साथ शादी के बाद आमिर खान बांद्रा से साउथ बॉम्बे शिफ्ट हो गए हैं, हालांकि हमलावरों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। जब
जैसे ही उन शूटर्स को ये पता चला उन्होंने आमिर को निशाना बनाने का प्लान छोड़ दिया और अपने दूसरे टारगेट टाइगर श्रॉफ की ओर बढ़ गए। इन आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को अक्सर फुटबॉल खेलने निकलते है, इसीलिए उन्होंने टाइगर पर हमले की प्लानिंग की।
पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने एक और बड़ा खुलासा किया है। इन शूटर्स ने खुलासा किया है कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले उन्होंने रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी। हालांकि एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण उन्होंने इस प्लान को भी छोड़ दिया। यहीं नहीं इन आरोपियों ने ये भी बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर भी हमले की प्लानिंग की थी।