द ट्रेटर्स 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर बढ़ा सस्पेंस, करण जौहर के शो में कौन आएगा नजर; किसने किया इनकार? जानें पूरी डिटेल्स

Karan Johar Reality Show: ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, तो कुछ स्टार्स ने शो को ठुकरा दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स।

स्नेहा मौर्या

Bipasha Basu Reject The Traitors: द ट्रेटर्स का पहला सीजन जबरदस्त हिट साबित हुआ था, जिसमें गेम, ड्रामा और गॉसिप का भरपूर तड़का देखने को मिला। अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के एक इवेंट में ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का आधिकारिक ऐलान किया गया, जिसके बाद से ही संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

किन-किन सेलेब्स को किया गया अप्रोच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने कई बड़े नामों को शो के लिए अप्रोच किया है। इनमें बिपाशा बसु, एली अवराम, नेहा धूपिया, आरजे माहवश, अर्जुन बिजलानी और रणविजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा जावेद जाफरी की बेटी मुस्कान जाफरी का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

कई स्टार्स ने किया शो से इनकार

जहां कुछ नामों को लेकर फैंस एक्साइटेड थे, वहीं अब खबरें हैं कि बिपाशा बसु और नेहा धूपिया ने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन बिजलानी ने भी साफ कर दिया है कि वह ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर नहीं आएंगे। इन इनकारों के बाद शो को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

क्या शामिल होंगी सीमा सजदेह?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा सजदेह को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। वह सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ हैं, इसलिए उनका नाम सामने आते ही चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, उनके शामिल होने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये स्टारकास्ट के नाम भी शामिल

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, मल्लिका शेरावत और एल्विश यादव जैसे सेलेब्स के नाम भी चर्चा में हैं। फिलहाल, मेकर्स की ओर से किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही शो की रिलीज डेट सामने आई है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। पहले सीजन की सफलता के बाद उम्मीद की जा रही है कि दूसरा सीजन और भी ज्यादा ड्रामा, ट्विस्ट और एंटरटेनमेंट लेकर आएगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज