शालिनी पासी और मल्लिका शेरावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मल्लिका शेरावत की हरे रंग की ड्रेस को लेकर द ट्रेटर्स 2 में छिड़ी बहस, शालिनी पासी बोलीं- ये Dolce की नहीं है

The Traitors 2 Twist: द ट्रेटर्स 2 के एक डिलीटेड सीन में मल्लिका शेरावत ने अपनी हरे रंग की ड्रेस को Dolce बताया। शालिनी पासी ने दावा किया कि उन्होंने ड्रेस पर ब्रांड देखा था और यह Dolce की नहीं थी।

सोनाली झा

Mallika Sherawat Dress The Traitors 2: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के शुरुआती एपिसोड्स के बाद गेम लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। शो में जहां कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर शक करते हुए ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं अब एक डिलीटेड सीन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इस सीन में मल्लिका शेरावत की ड्रेस को लेकर शालिनी पासी ने ऐसा दावा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

वायरल हो रहे क्लिप में मल्लिका शेरावत अपनी हरे रंग की ड्रेस के बारे में बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करती नजर आती हैं। बताया जाता है कि मल्लिका ने इस ड्रेस को Dolce की बताया था। इसके बाद शालिनी पासी ने बाकी महिला कंटेस्टेंट्स के सामने ड्रेस के ब्रांड को लेकर अपनी राय रखी। शालिनी ने दावा किया कि उन्होंने मल्लिका की ड्रेस पर लगा ब्रांड देखा था और वह Dolce की ड्रेस जैसी नहीं थी।

मैंने ब्रांड देखा था

क्लिप में शालिनी पासी बाकी कंटेस्टेंट्स से कहती नजर आती हैं कि उन्होंने कुछ समय पहले Dolce की हरे और गोल्ड रंग की ड्रेस पहनी थी और मल्लिका की ड्रेस उससे अलग थी। उनका दावा है कि मल्लिका की ड्रेस पर ब्रांड देखने के बाद उन्हें लगा कि वह Dolce की नहीं है। शालिनी ने यह भी बताया कि उन्होंने कम उम्र से ही लग्जरी फैशन पहनना शुरू कर दिया था। उन्होंने Versace Couture और Elie Saab जैसे ब्रांड्स का भी जिक्र किया।

मुन्नवर फारूकी को लेकर भी चर्चा में रही थीं शालिनी पासी

'द ट्रेटर्स 2' में शालिनी पासी पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शो के शुरुआती दिनों में उन्होंने मुन्नवर फारूकी का नाम गलत सुन लिया था। मुन्नवर के अपना परिचय देने पर शालिनी ने उन्हें ‘मुन्नवर फाल्गुनी’ कह दिया और बाद में पूछा कि क्या वह सिंगर हैं। बाद में मुन्नवर को शो से बाहर कर दिया गया। उन्हें ट्रेटर होने के शक में सबसे ज्यादा वोट मिले थे, लेकिन बाद में सामने आया कि वह इनोसेंट थे। शो में असली ट्रेटर्स के तौर पर कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा का नाम सामने आया। इसके बाद मुन्नवर ने शो से बाहर होते समय बाकी कंटेस्टेंट्स पर नाराजगी भी जाहिर की थी।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल