The Traitors 2 Harman Singha Eviction: अमेजन प्राइम में स्ट्रीम होने वाले रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 का जलवा ओटीटी पर छाया हुआ है।
इस शो में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान जैसे सेलेब्रिटीज को देखने मिल रहा है।
एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर रणविजय सिंघा के भाई और एक्टर हरमन सिंघा भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बने थे। हालांकि अब हरमन सिंघा इस रियलिटी शो से एविक्ट हो गए है।
एविक्शन के बाद हरमन ने शो को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें रणविजय का भाई होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
द ट्रेटर्स 2 से बाहर आने के बाद हरमन सिंघा ने इंटरव्यू के दौरान कुछ दिलचस्प बातें बतायी। उन्होंने कहा कि उन्हें शो में जाने से पहले भाई रणविजय सिंघा की सलाह ले लेनी चाहिए थी।
हरमन ने कहा कि उनके भाई रणविजय चीजों को अलग तरीके से करते है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रणविजय के साथ भी वही दिक्कत होती जो मुनव्वर फारूकी के साथ हुई।
जब ओपनिंग बैट्समैन 30 गेंद में सेंचुरी मारने आए तो सारे बॉलर और फील्डर डर जाते हैं। मेरे साथ भी वही हुआ। हरमन ने कहा अगर रणविजय इस शो का हिस्सा होते तो वो भी मुनव्वर की तरह सबका टारगेट बने जाते, क्योंकि बड़े खिलाड़ी को देखते ही सब घबरा जाते हैं।
अभिनेता हरमन सिंघा ने यह भी बताया कि जाने से पहले उन्होंने अपने भाई रणविजय सिंघा से शो के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों इस बात से सहमत भी थे कि चाहे हरमन सिंघा बेगुनाह हों या ट्रेटर, उन्हें सबसे पहले टारगेट किया जाएगा।
हरमन सिंघा ने कहा कि काश मैं अपने भाई से कुछ सीख लेता। उन्हें इन सब बातों का बहुत अनुभव है, उन्होंने कई रियलिटी शो में काफी काम किया है, मेरा ये पहला अनुभव था।
उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट की भी तारीफ की, जिसमें ट्रेटर्स को बेगुनाहों के खिलाफ खड़ा किया गया है और साथ ही उन्हें इतनी जल्दी निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि सच कहूं, तो मुझे बहुत मजा आया इसलिए शो में मेरा कितना भी योगदान क्यों न हो, दर्शकों के देखने के लिए एंटरटेनिंग होना चाहिए और इससे बेहतर कोई फॉर्मेट नहीं है।
हरमन सिंघा ने कहा कि मैं और भाई शो बात कर रहे थे कि ये शो पूरी दुनिया में इतना सफल क्यों है। इसकी वजह इसका फॉर्मेट बहुत मजबूत है। इसमें दो ग्रुप बन जाते हैं और लगातार लड़ाई चलती रहती है कि आखिर जीतेगा कौन- ट्रेटर्स या बेगुनाह लोग। हरमन की इच्छा थी कि उन्हें शो में और ज्यादा समय मिलता।