सिनेमाघरों में द साबरमती रिपोर्ट को मिला स्टैंडिंग ओवेशन 
मनोरंजन

सिनेमाघरों में द साबरमती रिपोर्ट को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, फिल्म की दमदार कहानी ने छुआ दर्शकों का दिल

साबरमती रिपोर्ट ने भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को दिखाकर एक गहरा भावनात्मक प्रभाव डाला है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। फिल्म देखते समय दर्शक भावुक हो गए और उनमें देशभक्ति की भावना मकबूत हो गई।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्म साबरमती रिपोर्ट अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। साबरमती एक्सप्रेस की घटना को सामने लाते हुए फिल्म ने कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं। आलोचकों और दर्शकों से बेहतरीन समीक्षाएँ हासिल कर चुकी ये फिल्म सिनेमाघरों में स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराही जा रही है।

साबरमती रिपोर्ट ने भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को दिखाकर एक गहरा भावनात्मक प्रभाव डाला है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। फिल्म देखते समय दर्शक भावुक हो गए और उनमें देशभक्ति की भावना मकबूत हो गई। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, सभी लोग हैरान रह गए और दर्शकों ने खड़े होकर फिल्म की सराहना की।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर से पूछा गया था कि ऐसी खबरें हैं कि आपको सेंसर से परेशानी हो रही है, रिलीज की तारीख आगे बढ़ गई है, डायरेक्टर्स बदल दिए गए हैं। क्या कैमरे के पीछे का नजारा ऐसा था?’ इस पर जवाब देते हुए एकता ने कहा कि हमें बिना किसी परेशानी के सिर्फ़ एक बार देखने पर ही सेंसर की मंज़ूरी मिल गई। फिल्म मजबूत तथ्यों पर आधारित है और हमने न्यूज रिपोर्ट और दूसरे सेक्स सूत्रों का इस्तेमाल करके सभी विवरण दिए हैं। फिल्म में दिखाई गई हर बात या तो रिपोर्ट की गई है या उसे सच मान लिया गया है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग