फिल्म 'द रेवोल्यूशनरीज' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पहले प्यार का वही पुराना जादू... 'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल

The Revolutionaries Song Release: एम्मे एंटरटेनमेंट की आने वाली सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का रोमांटिक सॉन्ग 'माहिया' जारी कर दिया गया है। नीति मोहन और तुषार जोशी का ये गाना दिल को सुकून देने वाला है।

यति सिंह

Rohit Saraf MovieThe Revolutionaries: निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'द रेवोल्यूशनरीज' देशभक्ति के जूनून से भरी इस सीरीज की कहानी के बीच मेकर्स ने इसका पहला रोमांटिक ट्रैक 'माहिया' जारी किया है। यह गाना दर्शकों को उस दौर में ले जाता है जहां पहले प्यार का मासूम अहसास और दिल को मिलने वाला सुकून ही सब कुछ होता था।

टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ ये सॉन्ग पूरी तरह से प्यार के अहसास दिखाता है। यह ट्रैक किसी खास शख्स की मौजूदगी की खुशी और उसे पाने की तड़प को बेहद खूबसूरती से बयां करता है। गाने के बोल उस महिला की तारीफ में लिखे गए हैं, जो किसी की जिंदगी में आकर उसे पूरा कर देती है। एक तरह से यह सॉन्ग जिंदगी में आए प्यार, आत्मीयता और एक नए मकसद का जश्न मनाता है।

रोमांटिक गाने के पीछे के छुपी दिग्गजों की आवाज

इस सुकून भरे रोमांटिक गाने को कंपोजर आकाशदीप सेनगुप्ता ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल टोलिया लवराज सिंह और गौरव चक्रवर्ती ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को फेमस प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और तुषार जोशी ने अपनी जादुई आवाज़ दी है। नीति मोहन के मुताबिक यह गाना उस महिला को केंद्र में रखता है जिससे कोई प्यार करता है और बिना किसी दिखावे के अपनी सच्ची भावनाओं को बताता है।

चाँदनी रात में फिल्माया गया गाना

माहिया गाना सीरीज के अहम किरदारों सचिंद्र नाथ सान्याल और प्रतिभा लाहिड़ी के बीच के प्यार को दिखाता है। इन किरदारों को पर्दे पर रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा ने निभाया है। चांदनी रात में घर की छतों पर फिल्माए गए इस गाने को कोरियोग्राफर कृति महेश ने बहुत ही स्वाभाविक रूप दिया है। गाने के दौरान दोनों किरदारों की हल्की शरारतें एक खूबसूरत डांस में बदल जाती हैं। यह सीन स्वतंत्रता संग्राम के परेशानी भरे माहौल में दर्शकों को राहत देता है।

इतिहास पन्नों से निकली एक अनोखी कहानी

'द रेवोल्यूशनरीज' का निर्माण एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। यह पीरियड ड्रामा संजीव सान्याल की फेमस बुक पर आधारित है, जो भारत की आजादी की लड़ाई की अनसुनी कहानियों को सामने लाती है।

सीरीज की कहानी संयुक्‍ता चावला शेख, अक्षिता वधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है। इसमें रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा के अलावा भुवन बाम और गुरफतेह पीरजादा अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?