द राजा साब के टीजर लीक पर निर्माताओं का सख्त रुख 
मनोरंजन

द राजा साब के टीजर लीक पर निर्माताओं का सख्त रुख, बोले- जिम्मेदारी से करें जश्न

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसी बीच निर्माताओं ने कहा कि अगर आधिकारिक रिलीज से पहले इसका टीजर ऑनलाइन लीक हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर उत्साह चरम पर है। लेकिन टीजर के आधिकारिक रिलीज से पहले ही कुछ फुटेज के सोशल मीडिया पर लीक हो जाने से निर्माता परेशान हैं। इस अनधिकृत लीक को लेकर फिल्म की टीम ने सख्त चेतावनी जारी की है। प्रभास की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म मारुति द्वारा निर्देशित है और इसका टीजर 16 जून 2025 को रिलीज होने वाला है।

प्रभास की फिल्म के टीजर के कुछ क्लिप्स पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। इसे देखते हुए, फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सख्त पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर द राजा साब से जुड़ी कोई भी लीक हुई सामग्री पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अकाउंट सस्पेंड कर दिए जाएंगे।

टीम ने सभी प्रशंसकों से सहयोग की अपील करते हुए आगे लिखा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस अनुभव की गरिमा बनाए रखने में हमारा साथ दें। जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और किसी भी प्रकार की अनधिकृत सामग्री को साझा करने से बचें। पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित यह फिल्म एक दिलचस्प हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और योगी बाबू जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार थमन एस ने तैयार किया है।

प्रभास की पिछली फिल्मों की तरह ही इस फिल्म से भी बड़े पैमाने पर बॉक्स ऑफिस सफलता की उम्मीद की जा रही है। खासतौर पर ‘हॉरर और कॉमेडी’ का यह मिक्स फॉर्मेट दर्शकों को खूब भा सकता है। निर्माताओं की यह सख्ती बताती है कि वे किसी भी तरह से दर्शकों के सिनेमाई अनुभव के साथ समझौता नहीं करना चाहते। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही जबरदस्त चर्चा है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी