- Hindi News »
- Entertainment »
- Comedian Ehsaan Qureshi Reached Navbharat Shared Memories Related To Nagpur
कॉमेडियन-हास्य कवि एहसान कुरैशी पहुंचे ‘नवभारत’, नागपुर से जुड़ी यादों को किया शेयर
एहसान कुरैशी इन दिनों अपनी आने वाली कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘फैमिली 420’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नवभारत’ कार्यालय का दौरा किया और शहर से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया।
- Written By: सोनाली झा

कॉमेडियन-हास्य कवि एहसान कुरैशी पहुंचे नवभारत
नागपुर: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन व हास्य कवि एहसान कुरैशी नागपुर के डायरेक्टर प्रोड्यूसर राजेश शर्मा की कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘फैमिली 420’ की शूटिंग के लिए गुरुवार को नागपुर पहुंचे थे। नागपुर के साथ उनका गहरा नाता रहा है. नागपुर से उनके लगाव और यादों को साझा करने एहसान कुरैशी ‘नवभारत’ के ऑफिस पहुंचे। ‘फैमिली 420’ की आखिरी दिन शूटिंग करते वक्त उन्हें अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की जानकारी मिली, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति दुख प्रकट किया व श्रद्धांजलि अर्पित की।
बात करें फिल्म ‘फैमिली 420’ की तो नागपुर के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजेश शर्मा ने हिन्दी व मराठी के मशहूर कॉमेडियन्स व कलाकारों को लेकर कॉमेडी हॉरर फिल्म बनाई है जिसमें एहसान कुरैशी के अलावा हास्य अभिनेता असरानी, उपासना सिंह, सुनील पॉल और मराठी एक्टर विजय कदम, विजय पाटकर, सुकन्या कुलकर्णी, हर्षिता पाटिल जैसे कलाकार शामिल हैं।
एहसान ने नागपुर के बारे में अपनी याद साझा करते हुए बताया कि नागपुर से 100 किलोमीटर दूर मोगली के शहर सिवनी उनका जन्म स्थान है. अपने हास्य काव्यात्मक अंदाज में उन्होंने कहा कि 100 साल पहले मोगली ने सिवनी को फेमस किया था और 100 साल बाद मैंने वह काम किया है, मोगली और मुझ में बस फर्क इतना है कि वह कपड़े नहीं पहनता था और मैं कपड़े पहनता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद Tara Sutaria को मिला नया प्यार ! आदित्य रॉय कपूर संग बढ़ीं नजदीकियां
Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन मचाया तहलका, 20 करोड़ पार कर फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
110 साल के बूढ़े के गेटअप में सुनील दत्त को देख Nargis Dutt भी हो गईं कंफ्यूज, जानें ‘हमराज’ के सेट का किस्सा
उन्होंने कहा कि मार्केट, व्यवसाय, एंटरटेनमेंट सभी मामलों में नागपुर मध्य भारत का गढ़ है। मध्य प्रदेश के वह लोग जिनकी पहुंच से मुंबई दूर है वे अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए नागपुर ही आते हैं। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एहसान में बताया कि 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ का फर्स्ट शो देखने के लिए वे कैसे रात में नागपुर आए थे। वे उस समय रात 12 से 3 का नाइट शो देखकर सुबह सिवनी पहुंचे थे और सबको बताया था कि नागपुर से फिल्म का फर्स्ट शो देखकर आए हैं।
एहसान ने कहा कि पूरी दुनिया में नागपुर अपने संतरों के लिए फेमस है। फिल्म में भी नागपुरी संतरों का प्रमोशन किया गया है। फिल्म का एक गाना नागपुरी संतरों के स्वाद को डेडिकेट किया गया है। उन्होंने कहा कि नागपुर वो शहर है, जिसने उन्हें कॉमेडी का मंच प्रदान किया। शहर के ओपी सिंह ने मेलोडी मेकर में उन्हें सबसे पहले कॉमेडी करने का चांस दिया था, उसके बाद नागपुर से ही उन्होंने टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का ऑडिशन पास किया था।
ये भी पढ़ें- टीवी पर चलेगा शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की जोड़ी का जादू
एहसान ने बताया कि यह हुनर उन्हें अपने दादा अब्दुल मजीद से मिला है। उनके दादा किसान थे, साथ ही कभी-कभी हास्य कविताएं लिखते और सुनाते थे। कविता पढ़ने की उनकी यह शैली उन्हें अपने दादाजी की मिली है। उनका मानना है कि नागपुर ऐसा शहर है, जो उन टैलेंट को भी अपनाता है, जिन्हें मायानगरी मुंबई नहीं अपना पाती है। बता दें कि वर्तमान में एहसान जी टीवी के शो ‘सरू’ में नारायणजी (एनजे) के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Comedian ehsaan qureshi reached navbharat shared memories related to nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में ICE की हिरासत से रिहा हुई भारतीय मूल की Meenu Batra, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
May 03, 2026 | 01:43 PMभोपाल गोमांस तस्करी मामले में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने उठाई CBI जांच की मांग, PM Modi को लिखा पत्र
May 03, 2026 | 01:39 PMKapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
May 03, 2026 | 01:34 PMधनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹20 लाख मुआवजा, BCCL ने किया पढ़ाई और नौकरी का वादा
May 03, 2026 | 01:32 PMPM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
May 03, 2026 | 01:11 PMPune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
May 03, 2026 | 01:10 PMनागपुर में संतरा किसानों को ICAR का मार्गदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई व स्ट्रेस मैनेजमेंट से बढ़ेगा उत्पादन
May 03, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













