द राजा साब कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

The Raja Saab Collection: 14 दिन में दम तोड़ गई ‘द राजा साब’, 400 करोड़ की फिल्म ने कमाए 142 करोड़

The Raja Saab Day 14 Collection: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। 14 दिनों में फिल्म सिर्फ 142.71 करोड़ कमा पाई। कमजोर कहानी के चलते फिल्म डिजास्टर घोषित हो चुकी है।

सोनाली झा

The Raja Saab Box Office Collection: प्रभास स्टारर तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से ढेर होती नजर आ रही है। 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स और ट्रेड को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के दो हफ्ते के भीतर ही इसकी कमाई की रफ्तार थम गई। संक्रांति जैसे बड़े त्योहार की छुट्टियों का फायदा उठाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।

9 जनवरी को बड़े पैमाने पर रिलीज हुई ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत जरूर की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई। कमजोर कहानी, ढीला निर्देशन और हॉरर-कॉमेडी का सही बैलेंस न बैठ पाने की वजह से फिल्म को क्रिटिक्स से भी निगेटिव रिव्यू मिले। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने फिल्म को लेकर निराशा जाहिर की, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा।

द राजा साब का कलेक्शन

अगर कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 130.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में गिरावट इतनी तेज रही कि फिल्म लाखों में सिमट गई। आठवें दिन 3.5 करोड़, नौवें दिन 3 करोड़, दसवें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.35 करोड़, 12वें दिन 80 लाख और 13वें दिन महज 50 लाख रुपये की कमाई हुई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई 142.71 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है।

द राजा साब का बजट

400 करोड़ के बजट के मुकाबले यह आंकड़ा बेहद निराशाजनक है। फिल्म अब तक अपनी लागत का आधा भी नहीं निकाल पाई है और करीब 64 फीसदी से ज्यादा का घाटा झेल चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘द राजा साब’ का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ के आसपास ही सिमट सकता है, जो इसे टॉलीवुड की हालिया सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल कर देता है। प्रभास के करियर की बात करें तो ‘बाहुबली’ के बाद उनकी फिल्मों से उम्मीदें लगातार ऊंची रही हैं, लेकिन ‘राधे श्याम’ के बाद अब ‘द राजा साब’ की नाकामी ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया