द राजा साब का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Raja Saab Collection: प्रभास की द राजा साब का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानें 13वें दिन का कलेक्शन

Prabhas Film The Raja Saab Budget: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है। 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 0.48 करोड़ कमाए।

सोनाली झा

The Raja Saab Box Office Collection Day 13: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के महज 13 दिनों के भीतर ही इसके हालात कमजोर नजर आने लगे हैं। 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर ‘डिजास्टर’ की ओर बढ़ती दिख रही है।

फिल्म के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने 13वें दिन भारत में सिर्फ 0.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। प्रभास जैसे बड़े स्टार की फिल्म के लिए यह आंकड़ा चौंकाने वाला माना जा रहा है। जहां पहले हफ्ते में फिल्म ने किसी तरह अपनी पकड़ बनाए रखी थी, वहीं दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसका ग्राफ तेजी से नीचे गिर गया। अब तक फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 141.98 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है।

400 करोड़ के बजट के सामने फीकी कमाई

‘द राजा साब’ का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 13 दिनों में भारत से सिर्फ 141 करोड़ रुपये की कमाई करना मेकर्स के लिए खतरे की घंटी है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 205 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को हिट या कम से कम सेफ जोन में आने के लिए करीब 350 करोड़ रुपये का शेयर कलेक्शन चाहिए था, जो मौजूदा हालात में लगभग नामुमकिन लग रहा है।

फ्लॉप होने के पीछे ये बड़ी वजहें

फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ी वजह दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली मिली-जुली और काफी हद तक नकारात्मक प्रतिक्रिया है। कमजोर स्क्रीनप्ले, औसत दर्जे के VFX और कहानी में नयापन न होना दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा। इसके अलावा संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ने भी ‘द राजा साब’ के कलेक्शन पर असर डाला, जिसे दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया।

रणवीर सिंह की धुरंधर को मिली कड़ी टक्कर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है, जिससे ‘द राजा साब’ को हिंदी बेल्ट में भारी नुकसान हुआ। वहीं, फिल्म का रिलीज के अगले ही दिन ऑनलाइन लीक होना भी थिएटर ऑक्युपेंसी गिरने की बड़ी वजह माना जा रहा है। ‘आदिपुरुष’ और ‘राधे श्याम’ के बाद प्रभास की यह फिल्म भी उनके करियर के लिए एक और झटका साबित होती नजर आ रही है, हालांकि इससे पहले ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 AD’ ने शानदार प्रदर्शन किया था।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते