सुपरस्टार नानी की द पैराडाइज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

The Paradise Update: नानी ने 'द पैराडाइज' की रिलीज से पहले लिया बड़ा फैसला, फिल्म का नहीं आएगा ट्रेलर

The Paradise Release Date: नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' का ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा। नानी ने बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी जारी है और शानदार ट्रेलर बनाने के लिए काम रोकना पड़ता।

सोनाली झा

Nani Upcoming Film The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और अब तक रिलीज हुए गानों ‘आया शेर’ और ‘येशनागुला’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के बड़े स्केल और नानी के बिल्कुल अलग अंदाज को देखते हुए इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

नानी ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि 'द पैराडाइज' का कोई ट्रेलर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला फिल्म को लेकर बनी हाइप पर भरोसा करने की वजह से नहीं लिया गया है। नानी ने साफ शब्दों में कहा कि वह दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहे हैं। एक्टर के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी पूरी तरह से जारी है और कई टीमें इसे बेहतरीन क्वालिटी के साथ तैयार करने में जुटी हैं। अगर ट्रेलर रिलीज किया जाता तो उसे फिल्म के स्तर का और शानदार होना जरूरी था।

स्लम्स की बाहुबली कहा जा रहा है फिल्म को

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही 'द पैराडाइज' को इसके विशाल स्केल की वजह से ‘स्लम्स की बाहुबली’ तक कहा जा रहा है। नानी और श्रीकांत इससे पहले सुपरहिट फिल्म ‘दसरा’ में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इस जोड़ी की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में नानी का लुक और किरदार अब तक के उनके काम से काफी अलग बताया जा रहा है। टीजर और गानों के बाद फिल्म की रॉ इंटेंसिटी और मास अपील ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

नानी ने फिल्म को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि मेकर्स इसे ‘पैन इंडिया फिल्म’ के तौर पर पेश नहीं करना चाहते। हालांकि, फिल्म तेलुगु के अलावा कई भाषाओं में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि तेलुगु ऑडियंस फिल्म के लिए सबसे बड़ा टारगेट है और उम्मीद है कि दूसरी भाषाओं के दर्शक भी इसे पसंद करेंगे। SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब ट्रेलर के बिना यह फिल्म दर्शकों पर कितना असर डालती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात