

Keerthy Suresh Special Song: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म द पैराडाइज को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से जुड़ा हर नया अपडेट आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से छा जाता है। पहले गाने आया शेर की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स एक और बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं। फिल्म के नए स्पेशल सॉन्ग में फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। सेट से सामने आई एक खास तस्वीर ने सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।
कीर्ति सुरेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नानी के साथ एक बेहद दिलचस्प तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे नानी की पोनीटेल यानी चोटी पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, जिसका मूवी की कहानी से गहरा संबंध बताया जा रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा कि जब आप उनके बालों को छूते हैं तो वे गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं। दोनों कलाकारों के इस अंदाज और केमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस खास गाने को संगीत की दुनिया के दिग्गज कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिनकी धुनें आजकल हर जगह धमाल मचा रही हैं। वहीं इसके बोल नेशनल अवॉर्ड विनर कसरला श्याम ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना आया शेर सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है। यूट्यूब पर उस गाने को 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने उसे पसंद किया है। इंस्टाग्राम पर भी फैंस उस गाने के हुकस्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं, जिससे नए गाने से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन और एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी यह फिल्म द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत 8 प्रमुख भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्टर नानी की फिल्म को बढ़ावा देने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है। एक्शन और थ्रिल से भरी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है।