द ओडिसी मुंबई प्रीमियर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन

The Odyssey के मुंबई प्रीमियर में क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने भारतीय प्रशंसकों के प्यार का शुक्रिया अदा किया। तीनों सितारों ने भारत में मिले शानदार स्वागत को बेहद यादगार बताया।

अपूर्वा नायक

The Odyssey Premiere in Mumbai: हॉलीवुड के फेमस और ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत दौरे पर आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया था।

कुछ दिन पहले ही स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने मुंबई एयरपोर्ट पर धमाकेदार एंट्री ली। इनके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने भी भारत की धरती पर कदम रखा। दरअसल ये सभी दिग्गज कलाकार अपनी आने वाली फिल्म द ओडिसी के प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे थे।

इंडियन फैंस ने किया जोरदार स्वागत

भारत हमेशा से ही अपनी मेहनाननवाजी के लिए जाना जाता है, ऐसे में इन हॉलीवुड कलाकारों के स्वागत में इंडियन फैंस भी पीछे नहीं रहे। अपने ग्लोबल टूर के लिए भारत में आए क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड का इंडियन फैंस ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने इंडियन फैंस की ये दीवानगी देखकर स्पाइडरमैन भी खुद को रोक ना सके। वो इस प्यार को पाकर इमोशनल हो गए। अपनी फिल्म द ओडिसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों ने फैंस के द्वारा मिले इस प्यार की सराहना की और सभी को धन्यवाद कहा।

इमोशनल हुए स्पाइडरमैन

स्पाइडरमैन की भूमिका निभाने वाले टॉम हॉलैंड अपने फैंस का ऐसा प्यार देखकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आप सभी ने हमेशा से खुले दिल से मेरा स्वागत किया है। जिस तरह की एनर्जी इंडियन ऑडियंस थिएटर में भर देती है, ऐसा किसी भी और देश में नहीं देखने के लिए मिलता है। मैं आप सभी के साथ इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं। भारत में मेरे सच्चे फैंस हैं।

क्रिस्टोफर नोलन भी खुद को रोक नहीं पाए

भारतीय फैंस का प्यार देखकर फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि ये पहला मौका नहीं है जब मैं मुंबई आया हूं। हां ये बात जरूर है कि मुझे पहली बार मेरी फिल्म को भारत में लॉन्च करने का मौका मिल रहा है। भारत के लोग सबसे पहले हमारी फिल्में देखते हैं। आप सभी का इस तरह हमारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद! मुझे इससे पहले 2 बार भारत आने का मौका मिला है, पहली एक बार मुंबई और एक बार जोधपुर। जब भी कभी मैं भारत आता हूं मुझे बहुत स्पेशल महसूस होता है।

मैट डेमन ने भी शेयर किए जज्बात

मैट डेमन ने भी फैंस के सामने अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने इंडियन फैंस को अपने रियल फैन बताया। मैट डेमन ने कहा कि अब तक जिन लोगों के साथ हमने फिल्म द ओडिसी देखी है, वो सिर्फ फ्रेंड्स और फैमिली के लोग थे। इस बार हमने रियल ऑडियंस के साथ फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है। आप लोग हमारे लिए पूरी दुनिया हो। आप लोगों को हमारी मेहनत दिख रही है, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। मैं आप सभी का दिल से शुक्रगुजार हूं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा