द केरल स्टोरी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘The Kerala Story 2’ पर दिल्ली में हंगामा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेकर्स से तीखे सवाल, केरल कनेक्शन पर उठा विवाद

The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में है। दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल कनेक्शन पर मेकर्स से तीखे सवाल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

The Kerala Story 2 Makers Criticised: प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड रिलीज से पहले ही नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के मेकर्स और मीडिया के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेस मीट में उठे केरल कनेक्शन पर सवाल

दरअसल, इवेंट के दौरान फिल्ममेकर्स 30 महिलाओं को लेकर पहुंचे, जिनके बारे में दावा किया गया कि उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया के सवालों ने माहौल गरमा दिया जब यह बात सामने आई कि इन महिलाओं में से कोई भी केरल से नहीं थी। बताया गया कि वे अलग-अलग राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नोएडा, इंदौर, जम्मू समेत अन्य जगहों से थीं। इस पर पत्रकारों ने सीधा सवाल दागा जब फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी’ है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी कथित पीड़िता केरल से क्यों नहीं?

मेकर्स का जवाब और बहस

विपुल शाह ने सफाई देते हुए कहा कि पहली फिल्म के दौरान जिन महिलाओं की बात हुई थी, उनके वीडियो पहले से सार्वजनिक हैं। उनका कहना था कि अगर उन्हीं लोगों को दोबारा बुलाया जाता तो भी सवाल उठते। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश से जुड़ा है। उनका तर्क था कि फिल्म किसी राज्य को टारगेट नहीं करती, बल्कि एक व्यापक सामाजिक समस्या को सामने लाने की कोशिश करती है।

‘प्रोपेगैंडा’ के आरोप और प्रतिक्रियाएं

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा करार दे रहे हैं। फिल्मकार अनुराग कश्यप और अभिनेता प्रकाश राज के बयानों को लेकर भी सवाल पूछे गए, हालांकि मेकर्स ने इस पर सीधे जवाब देने से परहेज किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप है कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे सामाजिक और सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। विवादों के बीच भी मेकर्स अपने प्रमोशन अभियान में जुटे हैं। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या असर पड़ता है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज