द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार, 8वें दिन भी की शानदार कमाई, हिट होने से बस थोड़ा दूर

The Kerala Story 2 Total Earnings: द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 2.47 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 25.37 करोड़ तक पहुंच गया।

सोनाली झा

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अब भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर इस फिल्म को रिलीज के बाद क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों के एक खास वर्ग को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

फिल्म की कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भले ही यह अपने पहले पार्ट के मुकाबले उतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अब भी संतोषजनक माना जा रहा है। 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।

पहले हफ्ते में अच्छा रहा कलेक्शन

द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन वीकेंड और पहले हफ्ते के दौरान इसकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिली। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने करीब 22.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं अब रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 2.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 25.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

हिट होने के करीब पहुंची फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 लगभग 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म ने अपने बजट का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है। अब फिल्म को पूरी तरह लागत निकालने और सेफ जोन में आने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की और जरूरत है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे यह आसानी से 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है।

पहले पार्ट से पीछे रही कमाई

हालांकि कमाई के मामले में यह फिल्म अपने पहले पार्ट द केरल स्टोरी से काफी पीछे नजर आ रही है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में हिंदी वर्जन से करीब 81.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद फिल्म ने तेलुगु डब वर्जन से भी अच्छी कमाई की और भारत में लगभग 241.74 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन दर्ज किया। वहीं ओवरसीज मार्केट से करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 302 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज