द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 14वें दिन भी कमाई बरकरार, इस मामले में ‘बॉर्डर 2’ को छोड़ा पीछे

The Kerala Story 2 Budget: द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने करीब 1.32 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 39.96 करोड़ तक पहुंच गया।

सोनाली झा

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। भले ही यह फिल्म अपनी पिछली हिट द केरल स्टोरी जितनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन इसके बावजूद सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है और यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 22.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई में स्थिरता देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 8वें दिन 2.7 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.3 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

द केरल स्टोरी 2 की कमाई

फिल्म ने 12वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए। 13वें दिन कलेक्शन थोड़ा गिरकर 1.59 करोड़ रुपये रह गया। अब शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने लगभग 1.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल नेट कमाई 39.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 45.12 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बजट से ज्यादा कमाई कर बनी मुनाफे वाली फिल्म

फिल्म का बजट करीब 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में दो हफ्तों के भीतर ही फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। लगभग 39.96 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है। इस हिसाब से फिल्म का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट लगभग 37 प्रतिशत से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इस साल की कई बड़ी फिल्मों से बेहतर माना जा रहा है।

बॉर्डर 2 से निकली आगे

मुनाफे के मामले में बॉर्डर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का मुनाफा प्रतिशत करीब 31.72 रहा, जबकि ‘द केरल स्टोरी 2’ इससे ज्यादा रिटर्न देने में सफल रही है। इसी वजह से यह साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म की कहानी

फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। कहानी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आई तीन युवतियों की जिंदगी पर आधारित है। प्यार और आजादी की तलाश में लिए गए उनके फैसले धीरे-धीरे उन्हें ऐसे हालात में ले जाते हैं, जहां धोखा, नियंत्रण और आजादी का संघर्ष उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक