विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया ऐलान, आपको तोड़ कर रख देगी दिल्ली फाइल्स की कहानी  
मनोरंजन

Vivek Ranjan Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के 3 साल पूरे, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द दिल्ली फाइल्स' पर किया बड़ा इशारा

The Kashmir Files completes 3 years: द कश्मीर फाइल्स की तीसरी एनिवर्सरी पर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके को एक दमदार कैप्शन के साथ सेलिब्रेट किया।

अनिल सिंह

Vivek Ranjan Agnihotri: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 2022 में द कश्मीर फाइल्स के जरिए पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और तेज नारायण अग्रवाल के साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की दर्दनाक सच्चाई को बड़े पर्दे पर दिखाया था। इतनी दमदार और साहसिक फिल्म लेकर आने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने समाज पर गहरा असर डाला। इस फिल्म ने लोगों को उस दर्द से जोड़ दिया, जिससे शायद कई लोग अब तक अंजान थे। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी भावनाएं जगाईं और एक सच्चाई को सामने लाने का साहसिक कदम उठाया।

फिल्म ने न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी गहरी छाप छोड़ी थी। अब इसकी रिलीज को तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसका असर आज भी वैसा ही बना हुआ है। द कश्मीर फाइल्स की तीसरी एनिवर्सरी पर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके को एक दमदार कैप्शन के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट द दिल्ली फाइल्स के लिए भी दर्शकों को तैयार किया और साथ ही कैप्शन में लिखा।

"प्यारे दोस्तों,

उन्होंने मुझे चुप कराने की कोशिश की। उन्होंने इतिहास मिटाने की कोशिश की। लेकिन द कश्मीर फाइल्स एक आंदोलन बन गई, जिसने देश को हिला दिया और कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की सच्चाई को सामने लाकर रख दिया।

द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक बदलाव की शुरुआत थी, उन लोगों की आवाज़ थी जिनकी सुनवाई नहीं हुई, और न्याय के लिए एक मजबूत लड़ाई थी।

"अगर द कश्मीर फाइल्स ने आपको झकझोर दिया था, तो द दिल्ली फाइल्स आपको तोड़ कर रख देगी—क्योंकि मेरा जीवन का मकसद हमारी इतिहास की सबसे काली, दबी और अनकही सच्चाइयों को सामने लाना है, चाहे वे कितनी ही असहज क्यों न हों।"

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार