Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने की औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बनाने की मांग, बोले- हमारे बाप का है हिंदुस्तान!

Manoj Muntashir On The Tomb of Aurangzeb: बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर ने औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बनाने की मांग की है और बोला है हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है। 
Manoj Muntashir Demand To Make toilet On The Tomb of Aurangzeb
मनोज मुंतशिर ने की औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बनाने की मांग
Published on
Updated on

Manoj Muntashir Demand To Make Toilet On The Tomb of Aurangzeb: औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से हटाने की मांग की जा रही है। इस मांग पर बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि वह इस मांग के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से नहीं हटाया जाना चाहिए, उसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है। मनोज मुंतशिर ने अपने इस वीडियो में मांग की है कि औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है। इस मामले पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मनोज मुंतशिर ने विवादित बयान दिया है। अब देखना यह होगा कि इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया सामने आती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मनोज मुंतशिर के बयान की आलोचना शुरू कर दी है।

फिल्म छावा के रिलीज होने के बाद से औरंगजेब के कब्र महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से हटाने की मांग और तेज हो गई है। इसी पर अब मनोज मुंतशिर ने कहा है कि वहां से औरंगजेब की कब्र को नहीं हटाया जाना चाहिए बल्कि उस पर शौचालय बना देना चाहिए। इतना ही नहीं मनोज मुंतशिर ने यह भी कहा इस वीडियो को देखने के बाद जो तथाकथित सेक्युलर लोग यह कहेंगे कि किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े है, तो उनके लिए मैं यह कहना चाहूंगा। नसों में सूर्यवंशी स्वाभिमान था और है, सनातन से ही भगवा आसमान था और है, शिवाजी और राणा को पिता कहते हैं हम अपना, हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।

Manoj Muntashir On The Tomb of Aurangzeb

मनोज मुंतशिर ने 1 मिनट 14 सेकंड का यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, अपने आप को एक तो हिंदू कहो या ब्राह्मण, आप जैसे लोग की वजह से ब्राह्मणों का मुसलमानों से मतभेद हो रहा है। तो वहीं कुछ यूजर्स मनोज मुंतशिर का समर्थन करते हुए भी नजर आए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। लेकिन मनोज मुंतशिर ने जो बयान दिया है अधिकतर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com