कपिल शर्मा, अजय देवगन, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 में अजय देवगन की मस्ती, जयदीप अहलावत करेंगे डांस तो सुनील ग्रोवर करेंगे मिमिक्री

Ajay Devgn Drishyam The Conclusion: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा। पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।

सोनाली झा

Ajay Devgn Film The Great Indian Kapil Show 5: कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। शो के नए सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब इसके प्रीमियर एपिसोड से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। खास बात यह है कि सीजन 5 की शुरुआत फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टारकास्ट के साथ होने वाली है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ का पहला एपिसोड 26 सितंबर को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। प्रीमियर एपिसोड में अभिनेता अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक भी कपिल शर्मा के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखाई देंगे। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें स्टारकास्ट के साथ कपिल शर्मा की मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है।

अजय देवगन फिर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

अजय देवगन एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। इस दौरान वह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी और फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर करते नजर आ सकते हैं। अजय देवगन इन दिनों ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म बताई जा रही है और 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

जयदीप अहलावत का दिखेगा मजेदार अंदाज

प्रीमियर एपिसोड में जयदीप अहलावत भी अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे। प्रोमो में उन्हें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के किरदार सोना और मोना 2.0 के साथ डांस करते देखा जा सकता है। वहीं, सुनील ग्रोवर अपने मजेदार अंदाज में अजय देवगन की मिमिक्री करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में एपिसोड में एक्टिंग के साथ कॉमेडी का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

छह महीने बाद लौट रहा है शो

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ करीब छह महीने के ब्रेक के बाद पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। नए सीजन में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी शो का हिस्सा हैं। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती