द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 का प्रोमो जारी, कपिल शर्मा की पूरी टीम के साथ अर्चना पूरण सिंह भी आएंगे नजर

Kapil Sharma Comedy Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का ऐलान हो गया है। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू नजर आएंगे। अर्चना पूरण सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी शो का हिस्सा होंगे।
The Great Indian Kapil Show 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 का प्रोमो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Great Indian Kapil Show 5: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 का ऐलान हो गया है। नेटफ्लिक्स ने नए सीजन का प्रोमो जारी कर इसकी शुरुआत की तारीख भी सामने ला दी है। शो में कपिल शर्मा के साथ एक बार फिर उनकी पूरी कॉमेडी टीम नजर आएगी।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। नए प्रोमो में पूरी टीम डांस और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है। शो में अर्चना पूरण सिंह भी जज की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू भी इस सीजन का हिस्सा होंगे और प्रोमो में उनकी झलक देखने को मिली है।

26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

मेकर्स ने नए सीजन को फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। शो का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 से होगा। दर्शक हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर इसका नया एपिसोड देख सकेंगे। इस बार भी शो में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, सीजन 5 के पहले एपिसोड में कौन गेस्ट बनकर आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

कपिल शर्मा ने शेयर किया प्रोमो

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर नए सीजन का प्रोमो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हंसी का त्योहार अब नेटफ्लिक्स पर सजने वाला है। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस अपने पसंदीदा कॉमेडियन और उनकी पूरी टीम की वापसी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस शो की टीम को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

The Great Indian Kapil Show 5
साउथ के बाद हॉलीवुड में बजेगा विजय सेतुपति की 'महाराजा' का डंका, फिल्म का होगा इंटरनेशनल रीमेक

अब तक आ चुके हैं चार सीजन

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीजन 30 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 21 सितंबर 2024, जबकि तीसरा सीजन 21 जून 2025 को आया। शो का चौथा सीजन 20 दिसंबर 2025 से 14 मार्च 2026 तक चला। अब मेकर्स पांचवें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। फेस्टिव सीजन में कपिल और उनकी टीम की वापसी से शो को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com