द फिफ्टी (सोर्स : सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Fifty Reality Show: बिना नियम का खेल, 50 स्टार्स एक महल में, जानें क्यों खास है ‘द फिफ्टी’

The Fifty Colors TV: ‘द फिफ्टी’ 1 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला एक अनोखा रियलिटी शो है, जिसमें 50 सेलिब्रिटीज बिना तय नियमों के एक भव्य महल में खेलेंगे। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

सोनाली झा

The Fifty India Launch: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में जल्द ही एक नया और बेहद अनोखा रियलिटी शो दस्तक देने जा रहा है। ‘द फिफ्टी’ नाम का यह रियलिटी शो 1 फरवरी, 2026 को लॉन्च होने वाला है और इसे इंडियन टीवी का अब तक का सबसे बड़ा और साहसी गेम-चेंजर माना जा रहा है। शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासतौर पर इसके कॉन्सेप्ट और स्टार पावर की वजह से।

‘द फिफ्टी’ की सबसे खास बात है शो में मौजूद ‘द लायन’, जो एक रहस्यमयी और शक्तिशाली एंटिटी होगी। ‘द लायन’ का शासन पूरे महल और कंटेस्टेंट्स पर रहेगा और वही खेल के दौरान फैसले लेगा। कंटेस्टेंट्स को नहीं पता होगा कि अगला मोड़ क्या होगा, जिससे शो का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। इस रियलिटी शो में 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक साथ हिस्सा लेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स एक भव्य और आलीशान महल में साथ रहेंगे, जहां हर दिन नए ट्विस्ट और सरप्राइज उनका इंतजार करेंगे। इतनी बड़ी संख्या में सेलिब्रिटीज को एक साथ देखना भारतीय टीवी के लिए अपने आप में एक नया प्रयोग है।

फराह खान संभालेगी मेजबानी की जिम्मेदारी

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ‘द फिफ्टी’ की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपनी बेबाक राय, मज़ेदार अंदाज और दमदार पर्सनालिटी के लिए जानी जाने वाली फराह खान ‘द फिफ्टी’ शो को होस्ट करती नजर आएंगी। माना जा रहा है कि फराह खान का अंदाज शो में और भी मसाला जोड़ने वाला है। ‘द फिफ्टी’ दरअसल मशहूर फ्रेंच रियलिटी सीरीज ‘Les Cinquante’ का आधिकारिक भारतीय रीमेक है।

द फिफ्टी में दिखेगा नया कॉन्सेप्ट

इस शो की एक और खासियत यह है कि महल के अंदर कोई तय नियम नहीं होंगे। बिना फिक्स्ड रूल्स के गेम खेलना कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा, जहां रणनीति, दिमाग और धैर्य की असली परीक्षा होगी। दर्शक इस ग्रैंड रियलिटी शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। बड़े पैमाने, नए कॉन्सेप्ट और दमदार होस्ट के साथ ‘द फिफ्टी’ भारतीय रियलिटी टीवी की दिशा बदलने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप