द बंगाल फाइल्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

प्री-रिलीज में छाई The Bengal Files, तालियों की गूंज से गूंज उठा थिएटर

The Bengal Files First Review: 19 जुलाई 2025 को अमेरिका के न्यू जर्सी में द बंगाल फाइल्स की प्री-रिलीज स्क्रीनिंग हुईं। जहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और थिएटर तालियों की गूंज से गूंज उठा।

स्नेहा मौर्या

The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म द बंगाल फाइल्स ने अपनी प्री-रिलीज स्क्रीनिंग के साथ दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। 19 जुलाई 2025 को अमेरिका के न्यू जर्सी के नॉर्थ ब्रंसविक में आयोजित इस खास स्क्रीनिंग में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

साथ ही नॉर्थ ब्रंसविकथिएटर में हुए इस इवेंट में दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद भावुक और जबरदस्त रही। स्क्रीनिंग के बाद थिएटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। खुद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दर्शक फिल्म के बाद खड़े होकर सराहना करते नजर आ रहे हैं।

द बंगाल फाइल्स की कहानी

दरअसल, द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स के बाद यह फाइल्स ट्रिलॉजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है, जो भारत के एक और अनदेखे और अनसुने इतिहास से पर्दा हटाती है। फिल्म 1940 के दशक में बंगाल में हुई भयावह सांप्रदायिक घटनाओं पर विशेष रूप से 1946 की 'ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स' और नोआखली दंगों जैसे कहानी पर आधारित है। जो विभाजन के पूर्व बंगाल में हुई थी। इन घटनाओं को आज भी उतना महत्व नहीं मिला है जितना मिलना चाहिए था।

दर्शकों ने फिल्म पर दिए रिएक्शन

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई दर्शकों ने इसे हॉन्टिंग, शॉकिंग और स्पीचलेस बना देने वाली फिल्म बताया। एक दर्शक ने कहा, “मैं अपने इमोशन्स को कंट्रोल करने के लिए थिएटर से बाहर निकल आया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वेकअप कॉल है।” एक अन्य ने कहा, “यह फिल्म अभी भी मुझे झकझोर रही है। यह सच्चाई को सामने लाने वाली मूवी है, जो हर भारतीय को देखनी चाहिए।”

हालांकि, फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस स्पेशल प्रीमियर का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद खड़े होकर ताली बजाते नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि फिल्म ने न केवल लोगों इमोशन्स पर, बल्कि सामजिक मुद्दों पर भी असर डाला है।

ये बेहतरीन सितारे फिल्म में आएंगे नजर

आपको बता दें, इस ऐतिहासिक फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 सितंबर 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी